ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में गाल पर डिंपल की दीवानी युवतियां, करा रहीं सर्जरी

ग्वालियर ।  मुस्कराते या हंसते समय गालों में गड्ढे यानी डिंपल पड़ते हैं, इन्हें ब्यूटी स्पाट के तौर पर देखा जाता है। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, गुल पनाग… बालीवुड के ये कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिनके गाल पर पड़ने वाले डिंपल उनकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इन्हीं फिल्म स्टार की तरह सुंदर दिखने की चाहत पालने वाली शहर की युवतियां भी अपने गाल पर डिंपल लाने सर्जरी करा रही हैं। ऐसा नहीं है कि इस रेस में केवल युवतियां ही शामिल हैं, बल्कि युवक भी इसमें पीछे नहीं हैं। होठों पर मुस्कान और गाल पर डिंपल दिखाने के लिए युवतियां खूब पैसा खर्च कर रही हैं। शहर के प्लास्टिक सर्जन हर महीने 25 से 25 महिला व पुरुषों की सर्जरी कर उनके गालों पर डिंपल लाकर उन्हें सुंदरता दे रहे हैं।

क्यों आते हैं चहरे पर डिंपल

विशेषज्ञ चिकित्सक के अनुसार चेहरे पर गाल की मांसपेशियों में कुछ मांसपेशियां का आकार छोटा होता है। जब आप मुस्कारते हैं तो इन मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिसके कारण गाल पर गड्ढे पड़ जाते हैं। देखा जाए तो यह एक कमजोरी होती है, लेकिन चहरे पर पड़ने वाले डिंपल को लोग ब्यूटी स्पाट के रूप में देखते हैं। डाक्टर का यह भी कहना है कि जिन माता-पिता के गाल में डिंपल पड़ते हैं, उनकी संतान के गाल में डिंपल पढ़ने की संभावना अधिक होती है। इन्हें जैनेटिक डिंपल कहा जाता है।

छोटी सी सर्जरी और आ जाते हैं चहरे पर डिंपल

आज के समय में गाल पर डिंपल की चाहत को पूरा करने का काम शहर के प्लास्टिक सर्जन कर रहे हैं। इनके पास हर महीने 20 से 25 युवतियां डिंपल सर्जरी कराने के लिए पहुंचती हैं, इसमें करीब 10 फीसद पुरुष भी शामिल होते हैं। युवा खुद को जोन इब्राहिम, राहुल गांधी, आफताब समेत कई कलाकारों की तरह दिखना पसंद करते हैं। डाक्टर बताते हैं कि यह बहुत ही छोटी सर्जरी है, जो 30 से 45 मिनट में पूरी हो जाती है। इसका खर्च करीब 25 से 30 हजार रुपये आता है।

गाल में ऐसे आते हैं डिंपल

इसमें मुस्कारने के लिए जिम्मेदार राइसोरियास मसल्स गाल के अंदर के भाग में मौजूद होती है। इस मसल्स को खींचकर गाल के अदंर एक टांका लगा दिया जाता है। इससे जब आप मुस्कराते हैं तो गाल की मसल्स में खिंचाव होता है और गाल में गड्ढे (डिंपल) पड़ना शुरू हो जाता है।

व्यायाम से भी गाल में उभरने लगते हैं डिंपल

– इसके लिए आपको प्रतिदिन हंसते समय गाल में अंगुलियां लगानी होंगी, जहां पर हल्के डिंपल पड़ते हैं।

– जिस तरह से कोई खट्टी चीज खाते हैं और होंठ बाहर की तरफ भींचते हैं, ठीक वैसा ही व्यायाम आपको करना होगा।

– होंठों को बाहर की ओर और गाल को अंदर की ओर भींचना होता है। प्रतिदिन 15 मिनट यह व्यायाम करने से गाल में डिंपल दिखाई देने लगते हैं।

इनका कहना है 

डिंपल का क्रेज युवतियां में अधिक है। पुरुष के मुकाबले 90 फीसद युवतियां गाल में डिंपल बनवाने के लिए सर्जरी कराती हैं। यह बहुत ही छोटी सर्जरी है, जो 45 मिनट में पूरी हो जाती है। शहर में हर महीने 20 से अधिक डिपंल सर्जरी हो रही हैं।

डा. मुकेश नरवरिया, प्लास्टिक सर्जन, गजराराजा मेडिकल कालेज

Related Articles

Back to top button