ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सामान

दिल्ली| दिल्ली में आम से लेकर खास तक, कोई भी सुरक्षित नहीं है। विदेश मंत्रालय में काम करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट की घटना सामने आई है। विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी से उनके आधिकारिक लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया।

कार का शीशा तोड़कर हुई वारदात

अधिकारी के साथ लूट की घटना उस समय हुई, जब दक्षिणी दिल्ली में अरबिंदो मार्ग पर बेहोश पड़े एक व्यक्ति की मदद करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अज्ञात लोगों ने उसकी कार की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

वहीं पुलिस को विदेश मंत्रालय के अधिकारी के साथ लूट की इस घटना के पीछे कुख्यात ‘ठक ठक’ गिरोह का हाथ होने का शक है। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार शाम को हुई जब विदेश मंत्रालय (एमईए) में तैनात उप सचिव (कानूनी अधिकारी) कार्यालय से ग्रेटर कैलाश में घर लौट रहे थे।

बेहोश व्यक्ति की मदद के लिए रुका था अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि कोटला मुबारकपुर थाने में शाम साढ़े छह बजे चोरी के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई। पुलिस कर्मचारी एम्स गेट नंबर 2, रिंग रोड के सामने मौके पर पहुंचे, तो पीड़ित ने कहा कि उसने देखा कि साउथ एक्सटेंशन की ओर अरबिंदो मार्ग (आईएनए मार्केट) पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है।

लैपटॉप, मोबाइल और नकदी की लूट

इसके बाद पीड़ित ने अपनी कार खड़ी की और मदद के लिए पीसीआर को फोन किया। बाद में पीसीआर वैन उस व्यक्ति को ले गई। जब पीड़ित अपनी कार में वापस लौटा, तो वह कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ देखकर चकित रह गया और उसका आधिकारिक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और उसका राजनयिक पासपोर्ट, आधिकारिक आईडी, बैंक कार्ड, 20 यूरो और 7,000 रुपये नकद सहित सामान गायब थे।

उसकी शिकायत पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी) और 427 (नुकसान पहुंचाने वाली शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के दिन हुई घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए अपराध स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देख रही है।

 

Related Articles

Back to top button