ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
राज्य

नशा करने के दौरान हुआ विवाद में दोस्त को मारी गोली

देवघर में नगर थाने से करीब एक किमी दूर जलसार तालाब के पास बुधवार की रात करीब 10:30 बजे राजा केशरी उर्फ राजकुमार नामक युवक को गोली मार दी गई। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। युवक की पीठ में गोली लगी, जो पेट के पास से छेद करती निकल गई। पुलिस ने इस सिलसिले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि युवक को गोली उसके ही एक दोस्त ने नशे के दौरान हुए विवाद के कारण मार दी।

मां से रो-रोकर बेटे ने बताया अपना हाल

घायल की मां ने बताया कि बेटा डीजे चलाता है। आठ बजे रात वह मां से मिलने दुकान के पास आया था। तभी किसी ने फोन करके बुलाया, कहा रजवा कहां हो। बेटा यह कहकर गया कि दोस्त ने डीजे खरीदा है, उसे देखकर आ रहा है। उसके बाद बेटे ने फोन कर बताया कि मां रे मुझे गोली मार दिया है। यह सुनते ही वह जलसार के पास पहुंची, वहां बेटा लहूलुहान पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में राजा के कुछ परिचित मिलने गए, उनका कहना है कि राजा ने मोनू व नीतीश का नाम लिया है।

नशा करने के दौरान हुई दोस्‍तों के बीच कहासुनी

मोनू भी डीजे व लाइट का काम करता है। वह राजा का दोस्त है। नशा करने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों की कहासुनी हो गई। इसी कारण उसे गोली मारी गई। गोली काफी करीब से मारी गई, इससे वह शरीर को भेद करता हुआ निकल गया।

जानकारी पाकर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे। घायल युवक व उसके स्वजनों से जानकारी ली। राजा के पिता नहीं है। उनकी मौत पांच वर्ष पूर्व हो गई है। घर में मां व दो भाई हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही।

पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

देवघर के एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा, राजा केशरी नामक युवक को गोली मारी गई है। गोली मारने वालों की तलाश कर रहे। छापेमारी की जा रही है। जो भी घटना में शामिल हैं, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। कई सुराग मिले हैं। प्रथमदृष्टया पता चल रहा है कि गोली मारने वाले उसके साथी थे। ये घटना नशा करने के क्रम में हुए विवाद के कारण हुई है।

 

Related Articles

Back to top button