ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

वडोदरा में दो जगह भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा पर पथराव, उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की

वडोदरा | राम नवमी का पर्व गुजरात समेत देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है| इस दौरान गुजरात के वडोदरा में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है| विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से वडोदरा में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था| पहले वडोदरा के फतेपुरा क्षेत्र में शोभा यात्रा पर अचानक पथराव किया गया| पथराव के बाद शोभा यात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई| पथराव के चलते आसपास की दुकानों को शटर गिरने लगे| फतेपुरा के पांजरीगर क्षेत्र में शोभा यात्रा पर पथराव करने वाले उपद्रवियों ने सड़क पर खड़ी रेहडियों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की| हांलाकि मामले उग्र होने से पहले पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और त्वरित कार्यवाही कर हालात पर काबू पा लिया| दोपहर के बाद शाम को वडोदरा के कुंभारवाडा क्षेत्र में निकली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा पर पथराव किया गया था| उपद्रवियों ने यहां भी वाहनों में तोड़फोड़ की| शहर में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है| एसआरपी की दो कंपनियों को सुरक्षा में लगा दिया गया है| वडोदरा के फतेपुरा और कुंभारवाडा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| वडोदरा के क्षेत्र पाणीगेट, जूनीगढ़, मच्छीपीठ और वाडी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है| वडोदरा में पथराव की घटना के बाद राज्य का गृह विभाग भी हरकत में आ गया है| गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने रात 12 बजे से पहले उपद्रवियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है| दूसरी ओर वडोदरा के पुलिस आयुक्त ने शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है|

Related Articles

Back to top button