ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
विदेश

नीदरलैंड का रहने वाला यह शख्स 550 बच्चों का पिता 

लंदन । आज के इस दौर में किसी शख्स के 8-10 बच्चे हों, तब हम सुनकर ही दंग रह जाते हैं। लेकिन अगर कोई कहे कि उसके सैकड़ों बच्चे हैं, तब आश्चर्य होना लाजमी है। ऐसा ही झटका हर किसी को लगा जब एक 31 साल के शख्स ने बताया कि वहां 2-4 नहीं बल्कि कुल 57 बच्चों का पिता है और उसके बच्चे किसी एक देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों में बिखरे हुए हैं।
कुछ देशों में जनसंख्या का बढ़ना एक समस्या बन चुका है लेकिन कुछ जगहों पर लोग आज भी किसी न किसी वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बाद लोगों के लिए तरह-तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं। हमारे देश में इतना नहीं लेकिन विदेशों में इसतरह के मामले के लिए स्पर्म डोनेशन न सिर्फ विकल्प के तौर पर अपनाया जा चुका है बल्कि लोग इससे पैसे भी कमाते हैं। हम जिस शख्स के बारे में आज बताएंगे, उसने इसी के जरिये 550 बच्चे पैदा कर डाले हैं।
नीदरलैंड के रहने वाले 41 साल के जोनाथन जैकब मीजर पर कोर्ट में अजीब ही मामला चल रहा है। इस शख्स पर उन सैकड़ों महिलाओं ने केस किया है, जिनके बच्चों का ये बाप है। महिलाओं का आरोप का है शख्स ने उन्हें जानकारी दिए बिना दुनिया भर में 550 बच्चे पैदा कर डाले। मेडिकल प्रोफेशनल्स का कहना है कि बच्चों की मानसिक स्थिति पर इस बात का प्रभाव पड़ेगा, जब उन्हें पता चलेगा कि उनके इतने सौतेले भाई-बहन हैं। यही नहीं उनके आपस में शादी करने का भी खतरा बढ़ जाता है।
घटना के बाद से नीदरलैंड में स्पर्म डोनशन के कानून में सुधार की बात चल रही है, जिससे एक शख्स 12 महिलाओं से ज्यादा स्पर्म डोनेट नहीं कर सकता है। जैकब को कोर्ट ने समन दिया था। साल 2017 तक इस शख्स ने 10 अलग-अलग क्लीनिक में स्पर्म डोनेशन के जरिये 102 बच्चे पैदा कर लिए थे। नीदरलैंड में उसे डोनेशन के लिए बैन कर दिया गया था। हालांकि आज की तारीख में उसके बच्चों की संख्या 500 से ऊपर है।

Related Articles

Back to top button