ब्रेकिंग
पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ...
मध्यप्रदेश

अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय

भोपाल ।   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे ने छिंदवाड़ा का सियासी रंग बदल दिया है। भगवा को लेकर कांग्रेस का अंकुश सिमटने लगा है। हिंदुत्व के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ साफ्ट हिंदुत्व की धार तेज कर रहे हैं। वह पहले भी साफ्ट हिंदुत्व को आगे बढ़ाते रहे हैं। उनके पुत्र व सांसद नकुल नाथ रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में भगवा अंगवस्त्र के साथ शामिल हुए और राम धुन पर जमकर नृत्य भी किया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। आदिवासी समुदाय को हिंदुत्व के रास्ते जोड़ने के भाजपा के प्रयासों की प्रतिक्रिया छिंदवाड़ा में भगवा रंग और गहरा कर सकती है।

चुनाव के धार्मिक ध्रुवीकरण के तमाम आरोपों के बीच भाजपा इसे अपनी रणनीति का हिस्सा बनाती रही है। हिंदुत्व के साथ आदिवासी समुदाय को भी जोड़ने की प्रभावी जमीनी पहल पार्टी ने मध्य प्रदेश में की है। इसका लाभ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर मिलने की पार्टी ने प्रबल संभावना जताई है, जहां 35 प्रतिशत से अधिक आदिवासी मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव के एक साल पहले ही अमित शाह ने यहां महाविजय उद्घोष जनसभा में सवालों के बौछार कर न केवल कमल नाथ को घेरा, बल्कि आदिवासी व गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद करने के तत्कालीन कमल नाथ सरकार के फैसलों को रेखांकित किया। मध्य प्रदेश में कमल नाथ कांग्रेस के अकेले नेता हैं, जो साफ्ट हिंदुत्व पर चलकर हनुमान चालीसा का पाठ और कांग्रेस कार्यालयों में धार्मिक अनुष्ठान करवाने में पीछे नहीं रहते। उन्होंने छिंदवाड़ा का अपना गढ़ बचाने के लिए साफ्ट हिंदुत्व पर हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस में कमल नाथ ही हैं, जो हिंदुत्व की तरफ सहजता से रूझान कर लेते हैं। याद होगा कि 2018 में राहुल गांधी ने चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन किए तो उन्हें रामभक्त बताते हुए पूरे प्रदेश में होर्डिंग्स लगाए गए थे। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए तो उन्हें सबसे बड़ा शिवभक्त बताया गया था। समय-समय पर कांग्रेस रामनवमी पर सुंदरकांड और हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का निर्देश भी पार्टी कार्यकर्ताओं को देती है। कांग्रेस कार्यालय में गणेशोत्सव भी मनाया जाता रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि अब छिंदवाड़ा में भगवा रंग और गहरा दिखाई देगा।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सीधी टक्कर

पिछले पांच लोकसभा चुनावों में ही छिंदवाड़ा सीट पर मतदान देखें तो कांग्रेस की लगातार जीत के बावजूद अंतर कम होता जा रहा है। इनमें से चार कमल नाथ तो एक चुनाव नकुल नाथ ने जीता है। 2024 में भाजपा आदिवासी समुदाय को जोड़ते हुए हिंदुत्व का मुद्दा लेकर मैदान में उतरेगी।

वोट शेयर से इसे ऐसे समझें——

वर्ष——— कांग्रेस——— भाजपा——— अंतर

2019——47.8 —— 44.8 ——3

2014 —— 51.7 —— 41 —— 10.7

2009 —— 49.4 —— 34.8 —— 14.6

2004 —— 40.9 ——— 32.5 —— 8.4

1999 —— 64 ——33.8 —— 30.2

(आंकड़े प्रतिशत में)

इनका कहना है

धर्म हमारे लिए आस्था का विषय है। पहले भी हम ऐसे धार्मिक आयोजन में शामिल होते रहे हैं। धर्म- आस्था के विषय को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।

नकुल नाथ, सांसद- छिंदवाड़ा मप्र

Related Articles

Back to top button