ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
राज्य

विदेश में नौकरी का झांसा देकर 300 युवकों से की करोड़ो ठगी

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन सौ युवकों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिहार समेत विभिन्न राज्यों से आए ठगी के शिकार युवकों ने सामूहिक रूप से कोतवाली थाने में प्राथमिकी कराई है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पासपोर्ट पर वीजा लगाने समेत अन्य मद में खर्च का हवाला देकर प्रति युवक 20 से 50 हजार रुपये तक रकम वसूलने की बात कही गई है।

मामले की छानबीन की जा रही है। ठगी के शिकार युवक झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के भी हैं। छपरा निवासी मो. सलीम खान ने बताया कि कंपनी का कार्यालय फ्रेजर रोड स्थित पांडेय माल में है। वह इराक में नौकरी पाने की इच्छा से यहां आया था।

इराक में नौकरी के लिए कंपनी से साधा संपर्क 

छपरा निवासी मो. सलीम खान ने बताया कि कंपनी का कार्यालय फ्रेजर रोड स्थित पांडेय माल में है। वह इराक में नौकरी पाने की इच्छा से यहां आया था। वैसे, कंपनी के अधिकारी कई देशों की निर्माण कंपनी में चालक, प्लंबर, बढ़ई मिस्त्री आदि पदों पर नौकरी दिलाने का दावा करते थे। उसने पंफलेट में विज्ञापन देकर कंपनी के अधिकारी से संपर्क किया था।

वीजा के नाम पर ठगे 50 हजार रुपये

पीड़ित ने बताया कि उससे अमेरिकन डालर में 80 हजार रुपये से ज्यादा तनख्वाह दिलाने की बात कही गई थी। इसके कारण वह झांसे में आ गया। वर्क वीजा दिलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये लिए गए थे। शातिरों ने उसका पासपोर्ट भी रख लिया। जब वह शुक्रवार को यहां आया तो मालूम हुआ कि कंपनी के कार्यालय में ताला लग गया।

रुपये लेने के बाद फर्जी साक्षात्कार भी कराया

वहीं, सीवान के जमशेद अली ने कहा कि रकम वसूलने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने उसका फर्जी साक्षात्कार भी कराया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एसके पुरी थाने में 15 युवकों ने सामूहिक आवेदन देकर विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की प्राथमिकी कराई थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस अब तक किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

 

Related Articles

Back to top button