ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
राज्य

अंडे के पैसे मांगने पर ईंट मारकर फोड़ा दुकानदार का सिर, फरार हमलावर

गुरदासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंडे के पैसे मांगने पर व्यक्ति ने दुकानदार की सिर फोड़ दिया। ईंट से दुकानदार का सिर फोड़ कर व्यक्ति मौके से फरार भी हो गया वहीं, दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंडे खाने के बाद पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने दुकानदार का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। दुकानदार के गंभीर रूप से घायल होने से उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दुकानदार का अमृतसर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में थाना तिब्बड़ की पुलिस ने हमलावर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी वह फरार है।

अंडे खाने के बाद, ईंट से फोड़ा सिर

हिम्मत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव बाजेचक्क ने बताया कि उसकी गांव में ही मछली, मुर्गे और अंडो की दुकान चलाता है। 29 मार्च को रात करीब आठ बजे उसकी दुकान पर कन्नू मसीह पुत्र कश्मीर मसीह आया। जिसने चार उबले अंडे करवाए।

अंडे खाने के बाद जब उक्त व्यक्ति जाने लगा तो उसने पैसे मांगे। मगर व्यक्ति ने पैसे देने की बजाय उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर गुस्से में आए व्यक्ति ने ईंट उठाकर उसके सिर में मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही तलाश

बता दें कि मामला थाने पहुंच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और फिलहाल फरार चल रहे आरोपित की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button