ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
छत्तीसगढ़

नारायणपुर में जुलूस पर बरसाए फूल, गले लगकर किया स्वागत

रामनवमी का पर्व पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। इसदौरान कई जगह मुस्लिम समाज ने यात्रा का स्वागत फूल बरसाकर किया। जुलूस में हिन्दू भाइयों को जूस भी पिलाया और  भाई चारा का सन्देश दिया।

गुरुवार को रामनवमी शहर में धूमधाम से मनाया गया, राम नवमी आयोजन समिति के द्वारा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए। वहीं, शोभा यात्रा नगर के विभिन्न चौक चौराहों से  होते जब शहर के हृदय स्थल जय स्तम्भ चौक पहुंची तो मुस्लिम समाज के यूथ कमेटी के द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के युवकों के द्वारा शोभा यात्रा में स्थित हिन्दू भाइयों से गले लगकर रामनवमी की बधाई दी गई। वहीं, हिन्दू भाइयों ने भी रमजान महीने की बधाई मुस्लिम भाइयों को दी।

हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की चर्चा पूरे नगर में रही। मुस्लिम समाज के द्वारा विगत कुछ वर्षों से राम नवमी के अवसर पर भव्य स्वागत कर हिन्दू मुस्लिम भाई चारे का संदेश दिया जा रहा है। वहीं, हर वर्ष के भाती इस वर्ष शहर में शांति पूर्वक ढंग से रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान रामनवमी समिति के अध्यक्ष मनीष राठौर और अन्य साथियों ने मुस्लिम समाज का तहे दिल से  धन्यवाद जताया।  हमेशा भाईचारा इसी तरह कायम रखने की बात कही। इस दौरान नारायणपुर मुस्लिम समाज  से अख्तर अली, अशफाक अहमद, मोहम्मद जावेद शेख तौहीद मोहम्मद, सदर मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद आसिफ, सय्यद अदनान, रेहान अली, अनवर अली, मोहम्मद फहीम, सैफ मेमन, जैद मोहम्मद आबिद, ताहिर आदिल बड़गुजर, शुफियान, इशाक खान मोहम्मद शारिक, जमील खान मोहम्मद जैस व अन्य मुस्लिम समुदाय से  लोग मौजूद रहे ।

पुलिस रही मुसतैद

नारायणपुर राम नवमी पर्व को शांति पूर्ण ढंग से करने नारायणपुर पुलिस ने अहम भूमिका निभाई । शांति व्यवस्था कायम करने जवान विभिन्न चौक चौराहों में मुस्तैदी से डटे रहे। कोई अप्रिय घटना ना हो इस वजह से पुलिस के जवान लोगों से अपील करते रहे। रमजान महीने को देखते हुए मस्जिद चौक पर जवानों ने बेरिकेडिंग की थी। वहीं, नगर एसडीओपी लोकेश बंसल और नगर कोतवाल तोपसिंह नवरंग सहित ट्रैफिक इंचार्ज सोनू वर्मा ने शोभा यात्रा के दौरान मोर्चा संभाला। वहीं, ड्यूटी में शामिल जवानो को भी मुस्लिम समुदाय और रामनवमी आयोजन समिति के द्वारा  शांति व्यवस्था कायम रखने धन्यवाद जताया ।

Related Articles

Back to top button