ब्रेकिंग
रतलाम में खाद के बोरे से निकले ₹73 लाख कैश: नोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीनें, आरोपी मिजान खान गिर... बालाघाट: सेरेब्रल मलेरिया से 10 साल की काजल की मौत, झोलाछाप के इलाज से 2 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम आगर मालवा में भीषण हादसा: इंदौर-कोटा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने गायों को रौंदा; 4 की मौत, आक्रोशित ग्रा... 'नशे की हालत में की मारपीट और तोड़ी कार'; लखनऊ के नाका थाने के एसआई गोपेश शर्मा पर गंभीर आरोप, जांच ... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी का जलवा: दलीप ट्रॉफी में लिया सटीक DRS फैसला 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट का अनदेखा किस्सा: जैद दरबार ने पॉडकास्ट में किया मजेदार खुलासा नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ से बैंकिंग सेक्टर को बड़ा झटका: 11 बैंकों की 17 शाखाएं तबाह, 35 कर्मचारी अब ... iPhone 18 Pro कब होगा लॉन्च? 48MP ट्रिपल कैमरा, A20 Pro चिप और 120Hz डिस्प्ले के साथ इस दिन देगा दस्... पूजा-पाठ और दान में दाहिने हाथ का विशेष महत्व: शुभता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बाथरूम के फर्श और टाइल्स पर लगे जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? जानें सिरका और बेकिंग सोडा के 5 आसान घरे...
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी ने उठाया ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज से डेट से पर्दा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी वेब सीरीज‘द  फैमिली मैन’को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता की इस सीरीज के दोनों सीजन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे। दर्शकों ने मनोज के अभिनय की खूब सराहना की थी। फैंस अब मनोज की इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब अभिनेता ने अपने फैंस को इस सीरीज से जुड़ी एक बड़ी जानकारी साझा की है।

बॉलीवुड अभिनेता मनोज के ‘द फैमिली मैन’ के दोनों सीजन को बेहद पसंद किया गया है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में मनोज ने अपनी आगामी वेब सीरीज‘द फैमिली मैन 3’के बारे में जानकारी देते हुए और सीरीज में अपनी खुद की स्टाइल को कॉपी करते हुए अभिनेता ने कहा,‘आज ही सुबह एक चिड़िया उड़ते हुए मेरी खिड़की पर बैठी और हमने कहा, शायद हम लोग शूटिंग इस साल के अंत में कर सकते हैं और अगर पैसे बचाने के बाद सब सही हो गया, तो शायद कर ही लेंगे।’

मनोज के इस बयान के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अपने इस बयान में मनोज ने जिज्ञासु फैंस के कई सवालों का जवाब भी दे दिया था। फैंस बहुत दिनों से यह कयास लगा रहे थे कि आखिर कब उनके फेवरेट अभिनेता अपनी सीरीज का अगला पार्ट लेकर आएंगे। ऐसे में मनोज की यह जानकारी उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं।

बता दें कि साल 2022 में‘फैमिली मैन सीजन 2’का प्रीमियर हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस सीरीज में सामंथा के अभिनय ने भी लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचा। तभी से फैंस इस वेब सीरीज के सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह वेब सीरीज एक अच्छे पिता, एक अच्छे पति और एक रॉ एजेंट के दोहरे जीवन के बीच संघर्षों पर आधारित है।

आपको बता दें कि‘द फैमिली मैन’के पहले सीजन में मनोज ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। वहीं, दूसरे सीजन में साउथ अभिनेत्री सामंथा के एक्शन सीन्स के फैंस कायल हो गए थे। अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज के दूसरे चैप्टर के अंत में यह संकेत दिया गया कि इस बार श्रीकांत कोरोना जैसी किसी महामारी से निपटते नजर आने वाले हैं। अब यह देखना वाकई में दिलचस्प होगा कि चैप्टर 3 में मेकर्स दर्शकों के लिए क्या कुछ खास करने वाले हैं।

 

Related Articles

Back to top button