ब्रेकिंग
Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार... Guna News: मध्य प्रदेश का गुना जिला बना गुलाबों का हब, 50 एकड़ से अधिक पॉलीहाउस में खेती कर लाखों कम... Bageshwar Dham Alert: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बाबा बागेश्वर सख्त, कहा- 'धाम में ज्यादा दिन न ठहरे... Asian Games Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, विवेक सागर के घर में उत्स... Madhya Pradesh Road Accident: बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मातम, पुलिस फरार वाहन की तलाश मे... Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि...
मनोरंजन

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली ने हेटर्स की लगाई क्लास, दिया मुंहतोड़ जवाब

रूपाली  गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ शो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शो अपने आगामी ट्रैक की वजह से दर्शकों के निशाने पर आ चुका है। इतना ही नहीं, ‘अनुपमा’ की टीआरपी रेटिंग में भी गिरावट देखने को मिल रही है।  दरअसल, शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा एक-दूजे से अलग हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस चीज को लेकर रूपाली गांगुली को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

अनुपमा शो को देखने वाली ऑडियंस की बात करें तो पुरुषों से ज्यादा घर की महिलाएं इस शो को देखना पसंद करती हैं। इन महिलाओं पर शो का खुमार इस तरह चढ़ा हुआ है क् यदि कोई उन्हें अनुपमा देखने से मना करता है तो उस व्यक्ति को साक्षात चंडी के दर्शन हो जाते हैं। हालांकि, इतना कहने से आप ने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि अनुपमा की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है।

अब शो के करेंट ट्रैक ने लोगों को काफी निराश किया है। इस वजह से शो में अनुपमा बनीं रूपाली  को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय से चली आ रही इस ट्रोलिंग पर अब अभिनेत्री ने खुलकर जवाब दिया है। बता दें कि रुपाली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा करके अपने हेटर्स को जवाब दिया है।

रूपाली ने इस वीडियो में वह एक गाने ‘आगे पीछे’ पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपको नापसंद करने वालों से ज्यादा आपको कोई नहीं देखता। उन्हें एक अच्छा शो देना याद रखें।’ अनुपमा के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या जवाब दिया है मजा आ गया। ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैम यू आर ग्रेट।’

आपको बता दें कि रूपाली अपने शो ‘अनुपमा’से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। शो के करेंट ट्रैक में अनुज जहां माया के घर जा पहुंचे हैं, तो वहीं अनुपमा अपनी मां के यहां आ गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ‘अनुपमा’ में अनेरी वजानी की एंट्री हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button