ब्रेकिंग
हेरिटेज स्ट्रीट इलाके में मची अफरा-तफरी, डरे लोग इस बार बिक्रम मजीठिया जेल में मनाएंगे दिवाली! Court ने सुनाया ये सख्त फैसला दिवाली से पहले Action में मान सरकार, अधिकारियों को जारी किए सख्त आदेश दिवाली पर रद्द हुई छुट्टियां! जारी हो गए नए आदेश, पढ़ें.. पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू फिर कांग्रेस में शामिल पंजाब का ये जिला कर दिया सील! बढ़ाई सुरक्षा, हर तरफ पुलिस तैनात लुधियाना में कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से मिली पर्ची ने उड़ाए सबके होश BSF जवानों ने बरामद किया ड्रोन , अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज दिवाली से पहले पावरकॉम का बड़ा Action , पढ़ें पूरी खबर DIG भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें! एक दर्जन बैंक खाते फ्रीज, पढ़ें अब तक का Update
विदेश

महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख 

लंदन । महाराज चार्ल्स तृतीय को जर्मन संसद बुंडेस्टैग को संबोधित करने वाले ब्रिटेन के पहले राष्ट्र प्रमुख बन गए। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित अपनी यात्रा के दौरान जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से भी मुलाकात की। खचाखच भरे निचले सदन में सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित कर चार्ल्स ने ब्रिटेन और जर्मनी के बीच घनिष्ठ संबंधों पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने हनोवर के राजघराने से अपने पारिवारिक संबंध और वर्तमान आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक तथा दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग का जिक्र किया।
चार्ल्स ने कहा कि रूस के आक्रमण को रोकने के प्रयासों में लंदन और बर्लिन ने यूक्रेन को काफी सहायता प्रदान की है। चार्ल्स ने जब अपना संबोधन समाप्त किया, तब सांसदों ने काफी समय तक खड़े होकर तालियां बजाईं, जो जर्मनी की संसद में शायद ही कभी देखा गया हो। चार्ल्स (74) ब्रिटेन की राजगद्दी पर आसीन होने के बाद बुधवार को पहली विदेश यात्रा पर बर्लिन पहुंचे और उनके साथ रानी कैमिला भी हैं। जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टेनमीयर और लोगों की भीड़ ने राजधानी स्थित ऐतिहासिक ब्रांडेनबर्ग गेट पर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button