ब्रेकिंग
अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर...
देश

सिद्दारमैया के खिलाफ येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को उतरने की योजना बना रही भाजपा 

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम सिद्दारमैया के खिलाफ वरुणा सीट से अपने बेटे बी वाई विजयेंद्र को मैदान में उतारने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस ने मैसुरू जिले की वरुणा सीट से अपने विधायक दल के नेता एवं पूर्व सिद्धरमैया को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। वरुणा सीट से सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र मौजूदा विधायक हैं। इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
येदियुरप्पा ने वरुणा सीट से विजयेंद्र को भाजपा का उम्मीदवार बनाने की संभावना पर पूछने पर कहा, इस बात को लेकर विचार-विमर्श हो रहा है। सिद्धरमैया जानते हैं कि उनकी जमीन खिसकती जा रही है। मुझे नहीं लगता कि यह उनके लिए इतना आसान है। हम बेहतर उम्मीदवार उतारने वाले हैं, हम कड़ी टक्कर देने वाले हैं, चलो देखते हैं क्या होता है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और चार बार राज्य के सीएम रहे येदियुरप्पा ने कहा कि वरुणा से विजयेंद्र को टिकट देने का फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया जाएगा। विजयेंद्र भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष हैं। सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है कि उनके खिलाफ कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने चुटकी लेकर कहा कि अगर येदियुरप्पा खुद वरुणा से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं, तब उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी।
गौरतलब है कि येदियुरप्पा चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं। येदियुरप्पा ने खुद ऐलान करते हुए कहा था कि, मैंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पद से भी इसलिए इस्तीफ दिया था क्योंकि वह 80 साल की उम्र को पार कर चुके थे। उनका कहना था कि भले ही मैं 80 साल से अधिक हो चुका हूं, मैं इस बार ही नहीं बल्कि अगली बार भी राज्य में घूमूंगा।
बता दें कि, 29 मार्च को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का ऐलान हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button