ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
दिल्ली/NCR

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का सैंपल पेपर हुआ जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर है. CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया है. छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. इससे 10वीं और 12वीं के छात्रों को एग्जाम की तैयारी करने में मदद मिलेगी.

पेपर का पैटर्न समझने में मिलेगी मदद

जो छात्र 2024 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे वो इस सैंपल पेपर की मदद से परीक्षा के पैटर्न, मार्किंग, टाइम मैनेजमेंट सहित सभी जरूरी चीजों को समझ पाएंगे, जिससे उन्हें तैयारी करने में आसानी होगी. cbseacademic.nic.in और cbse.gov.in. इन दोनों में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर छात्र सैंपल पेपर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड रकर सकते हैं सैंपल पेपर

-सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
-Academic Section पर क्लिक करें.
-ड्रॉपडाउन मेन्यू से सैंपल क्वैश्चन पेपर पर क्लिक करें.
-SQP Class X / XII पर क्लिक करें.
-अब सभी विषयों के सैंपल पेपर्स का लिंक और मार्किंग स्कीम का लिंक आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा.
-सभी विषयों का सैंपल पेपर डाउनलोड करके रख लें.

इस साल कब हुई परीक्षा

इस साल CBSE 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया था. वहीं 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई और 5 अप्रैल तक चलेंगी.

 

Related Articles

Back to top button