ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
व्यापार

यात्री वाहनों की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल

बीते वित्तीय वर्ष में देश में यात्री वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस दौरान समग्र बिक्री में 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी, ह्यूंडई और टाटा मोटर्स ने अब तक की सबसे बेहतर थोक बिक्री की है। इसके चलते घरेलू यात्री वाहन उद्योग में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला है।देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने 2022-23 में 19,66,164 यात्री वाहनों की डीलरों को आपूर्ति की है। यह 2021-22 के 16,52,653 वाहनों की तुलना में 19 फीसदी ज्यादा है।

घरेलू डीलरों को कंपनी ने 17,06,831 वाहन बेचे हैं जो पिछले वित्त वर्ष के 14,14,277 की तुलना में 21 फीसदी अधिक है।ह्यूंडई मोटर इंडिया ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उसकी कुल थोक बिक्री भारत में परिचालन शूरू करने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रही। कंपनी ने इस दौरान डीलरों को 7,20,565 वाहनों की आपूर्ति की, जो 2021-22 की 6,10,760 इकाइयों की तुलना में 18 फीसदी अधिक है। इसमें घरेलू डीलरों का हिस्सा 5,67,546 है जो उससे पूर्व के वित्त वर्ष के 4,81,500 इकाइयों के मुकाबले भी 18 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में एक वित्त वर्ष में उसकी यह अब तक सर्वाधिक बिक्री है।

टाटा मोटर्स ने 5.38 लाख वाहन बेचे… टाटा मोटर्स की थोक बिक्री में 45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने 2022-23 में कुल 5,38,640 वाहनों की थोक बिक्री है, जबकि 2021-22 में 3,70,372 वाहन बेचे थे।मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा, चिप की कमी के बावजूद कंपनी ने एक वित्त वर्ष में अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री की है। उन्होंने कहा, अगर समग्र उद्योग की बिक्री की बात करें तो बीते वित्त वर्ष में 38.89 लाख वाहनों की बिक्री हुई, जबकि 2021-22 में 30.69 लाख इकाई बिकी थी, इस तरह 27% की वृद्धि हुई है।

 

Related Articles

Back to top button