ब्रेकिंग
Punjab Sewa Kendra Strike: मोहाली में ठप हुआ कामकाज; कर्मचारियों की चेतावनी- मांगें न मानी तो पूरे र... Ludhiana Theft News: सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ; नकदी और कीमती सामान लेकर हुए फर... Gurdaspur Fire News: हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग; 30 लाख का सामान जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरव... SGPC vs Punjab Govt: 328 पवित्र स्वरूप मामले में घमासान; धामी ने SIT पर लगाए गंभीर आरोप, दखलंदाजी पर... Ludhiana Crime News: नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा; पुलिस ने अवैध सेंटर का किय... Panjab University Holiday: बकरीद के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मई को अवकाश; परीक्षाएं स्थगित Panipat Crime: पानीपत में मानवता शर्मसार; ट्रेन के बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्... Haryana Krishi Yantra Subsidy: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; आरकेवीवाई स्कीम के तहत मिलेगा ... Hisar Road Accident: हिसार में भीषण सड़क हादसा; बाइक सवार 2 सगे भाइयों की कार की चपेट में आने से मौत Sirsa MLA Gokul Setia: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को मिली जान से मारने की धमकी; स्थानीय नेताओं पर ...
देश

 मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अप्रैल से जून तक झुलसाएगी गर्मी

नई दिल्ली । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, भारत के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल-जून के महीने में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, अधिकांश भारत में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान बढऩे की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हीटवेव शुरू होगा।
2023 के गर्म मौसम अप्रैल से जून के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।
उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। मौसम ब्यूरो ने कहा कि भारत में अप्रैल में सामान्य बारिश देखने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है, जबकि पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
बिहार, झारखंड, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों में हीटवेव शुरू होने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।

Related Articles

Back to top button