ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
व्यापार

Adani Ports ने किया कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण

अदाणी पोर्ट्स की ओर से कराईकल पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का 1485 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया गया है। ये अधिग्रहण नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मंजूरी के बाद हुआ है।इससे पहले अदाणी पोर्ट्स को केपीपीएल की कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) के तहत एक सफल समाधान आवेदक घोषित किया गया था।कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि यह पोर्ट तमिलनाडु के अहम इंडस्ट्रियल क्षेत्र के पास स्थित है और 9 एमएमटीपीए की क्षमता वाली सीपीसीएल (CPCL) रिफाइनरी भी इस पोर्ट के नजदीक आ रही है।

कराईकल पोर्ट के पास पुडुचेरी में गहरे पानी का एक बंदरगाह है, जिसमें कुल पांच ऑपरेशनल वर्थ, तीन रेलवे साइडिंग के साथ 21.5 एमएमटी की कार्गो हैंडलिंग क्षमता है। कंपनी के पास 600 हैक्टयर से अधिक जमीन है।पोर्ट के अधिग्रहण के बाद अदाणी पोर्ट की ओर से जारी बयान में सीईओ करण अदाणी ने कहा कि कराईकल पोर्ट के आने बाद कंपनी देश में 14 पोर्ट्स का परिचालन कर रही है। अदाणी पोर्ट आने वाले दिनों में करीब 850 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिससे ग्राहकों के लिए लॉजिस्टिक लागत कम हो।आगे कहा कि हम अलगे पांच सालों में इस पोर्ट की क्षमता को दोगुना कर देंगे और इसे एक बहुउद्देशीय बंदरगाह बनाने के लिए एक कंटेनर टर्मिनल भी बनाएंगे।कराईकल बंदरगाह को 2009 में चालू किया गया था और इसे केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल जिले में विकसित किया गया था। यह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 300 किलोमीटर दूर स्थित है।

 

Related Articles

Back to top button