ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
देश

खाई में गिरी रोडवेज की बस, 2 की मौत व कई घायल, 40 लोग थे सवार

मसूरी । उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून हाइवे पर रविवार दोपहर को भीषण हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिलाधिकारी सोनिका दून अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्‍होंने दो की मौत की पुष्टि की। वहीं उन्‍होंने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सात घायलों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई। 5 का इलाज चल रहा है। इनमें से 3 बिल्कुल ठीक हैं और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत सामान्य बनी है। करीब 20 घायल मसूरी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 14 को दून लाया जा रहा है।
हादसा रविवार को दोपहर 12 बजे बाद हुआ। बस खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्‍थानीय लोग मदद के लिए खाई में उतरे, लेकिन राहत-बचाव कार्य में उन्‍हें कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। हादसा मसूरी से 5 किमी पहले मसूरी-देहरादून हाइवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि लगभग 40 लोग बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी।
आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। बताया गया है कि बस मसूरी से देहरादून लौट रही थी, तभी रास्‍ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही। घायलों की मदद के लिए के लिए 108 इमरजेंसी सेवा भी मौके पर मौजूद रही। वहीं हादसे की खबर से मसूरी से लेकर देहरादून तक हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button