ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

Coal Scam को लेकर BJP का कांग्रेस पर हमला

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में कोयला घोटाले (Coal Scam) को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने ”कोयले की दलाली में ‘हाथ’ काला” कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोयला ही कांग्रेस सरकार में घोटाले का शिकार बन गया तो आप सोचिए कि कांग्रेस ने कहां-कहां और कैसे-कैसे घोटाले नहीं किए होंगे।भाजपा ने कांग्रेस फाइल्स (Congress Files) के तीसरे एपिसोड में कहा है, ”वो कहावत आपने सुनी होगी कि कोयले की दलाली में हाथ काला। यह कहावत ही नहीं, सच्चाई भी है। साल 2012 में कोयले की दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था, बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी।”

भाजपा ने कहा कि साल 2004 से 2009 के बीच हुए घोटाले में करीब 100 कंपनियों को नियमों के विरुद्ध जाकर कोयला खदानों का आवंटन किया गया था। बेहद सस्ती कीमतों पर… बगैर नीलामी के… खदानों से कोयला निकालने के ठेके निजी कंपनियों को दिए गए था। इस घोटाले से देश को करीब एक लाख 86 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था। इस घोटाले में कैग ने तत्कालीन सरकार पर मनमाने ढंग से सार्वजनिक और निजी कंपनियों को कोयला भंडार के गलत आवंटन की बात कही थी।भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला कंपनियों के साथ मिलकर जो खेल खेला था, उससे न सिर्फ देश को आर्थिक नुकसान हुआ था, बल्कि देश की छवि भी खराब हुई थी। इस घोटाले का रोचक पहलू यह है कि 2004 से 2009 के दौरान कोयला मंत्रालय शिबू सोरेन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास रहा था।

 

Related Articles

Back to top button