ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
खेल

टीम इंडिया में 10 साल से नहीं मिली इस खिलाड़ी को जगह

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 2 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए. दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया वहीं, दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने थी. इस मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया जो पिछले 10 साल से टीम इंडिया के लिए एक भी मौच नहीं खेल सका है.

10 साल से टीम इंडिया में नहीं मिली जगह 

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने दिग्गज स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला को अपनी टीम में शामिल किया है.पीयूष चावला ने साल दिसंबर 2012 से बाद से टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में मुंबई के पहले मुकाबले में उन्हें खेलने का मौका दिया. हालांकि पीयूष चावला इस मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके, लेकिन वह अपनी टीम की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज रहे. पीयूष चावला ने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन खर्च किए. आपको बता दें कि पीयूष चावला पिछले सीजन का हिस्सा नहीं बन सके थे, उन्हें काई खरीदार नहीं मिला था. वहीं, साल 2021 में भी वह मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा थे.

आईपीएल में काफी शानदार करियर

पीयूष चावला इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2008 से 2013 तक पीयूष पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, उसके बाद उन्होंने साल 2014 से 2019 तक किंग खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को रेप्रिज़ेन्ट किया था. साल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पीयूष चावला को अपने स्क्वॉड में शामिल किया था और साल 2021 में वह मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा थे. वह अब एक बार फिर इसी टीम के लिए खेलते नजर आ रहे हैं.

2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा 

पीयूष चावला साल 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे, जिसने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. पीयूष चावला 34 साल के हो चुके हैं. ऐसे में ये सीजन उनके लिए काफी खास रहने वाला है. पीयूष चावला ने टीम इंडिया के लिए कुल 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 7 विकेट, वनडे में 32 विकटे और टी20 में 4 विकेट अपने नाम किए हैं.

Related Articles

Back to top button