ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
दिल्ली/NCR

शैली ओबेरॉय का कार्यकाल खत्म, जानें- दिल्ली में कब होगा मेयर का चुनाव

 31 मार्च को दिल्ली नगर निगम के मेयर का पहले साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है. जिसके बाद अब फिर से एमसीडी मेयर के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. दिल्ली में नए सिरे से मेयर का चुनाव अप्रैल के अंत में होने की संभावना है.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय को 22 फरवरी को दिल्ली का मेयर चुना गया था. उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था. शैली ओबेरॉय को 150 मत मिले थे, जबकि रेखा गुप्ता को कुल 266 मतों में से 116 मत मिले थे. मतदान दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में हुआ था.

दिल्ली को चौथे प्रयास में मिला था मेयर

दिल्ली को चौथे प्रयास में मेयर मिला था, क्योंकि मनोनीत सदस्यों को मतदान का अधिकार दिए जाने को लेकर हुए हंगामे के बीच चुनाव नहीं गए थे. इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद दिल्ली को नया मेयर मिलेगा. इस बीच, शैली ओबेरॉय ने सोमवार को शहर-सदर-पहाड़गंज जोन के पार्षदों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के लिए विशेष बैठक की.

एमसीडी चुनाव में ‘आप’ को मिली थी 134 सीटों पर जीत

बता दें कि पिछले साल दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर कामयाबी मिली थी. वहीं बीजेपी को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य के खाते में 3 सीट गई थीं. इसके बाद मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर सदन में 4 बार हंगामा हुआ. हालांकि, चौथी बार में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो हो गया था, लेकिन स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव अब तक नहीं हो सका.

 

Related Articles

Back to top button