ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

ठेले के नीचे रखे IED में हुआ धमाका, पांच लोग घायल

उखरूल जिले के फुंगरेतांग और व्यूलैंड क्षेत्र के बीच सोमवार शाम को शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए। सभी पांच घायल राज्य में रहने वाले गैर-मणिपुरी थे। इन घायलों में चार दुकानदार और एक ठेला चालक शामिल थे, जिनको इलाज के लिए उखरुल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों में से दो, बिहार के रहने वाले संजय कुमार प्रसाद और मंगल महतोन हैं। यह दोनों व्यूलैंड में रहते थे। इन दोनों को विशेष उपचार के लिए इंफाल के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

दोनों को पीठ और पैरों में चोटें आई हैं। अधिकारियों के अनुसार अन्य तीन खतरे से बाहर हैं।पुलिस अभी तक विस्फोट के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा पाई है जिससे सड़क पर एक छोटा सा गड्ढा हो गया था। अज्ञात बदमाशों ने एक ठेले के नीचे बम रखा था।विस्फोट के बाद, जिला पुलिस कर्मी और असम राइफल्स के जवान मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

 

Related Articles

Back to top button