ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
लाइफ स्टाइल

गुड फ्राइडे की छुट्टी में इन खूबसूरत जगहों करें एक्सप्लोर और बनाएं यादगार

ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार गुड फ्राइडे इस साल 7 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। इस त्योहार को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन ईसाई समुदाय के लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं और बाइबल के उपदेश पढ़ते हैं। ऐसे में गुड फ्राइडे के मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर में अवकाश होता है। इस बार गुड फ्राइडे की 3 दिनों की छुट्टी है। जी हां, 7 अप्रैल को है गुड फ्राइडे । इसके बाद शनिवार का दिन है और फिर रविवार।

ऐसे में आप वीकेंड ट्रिप के लिए प्लान कर सकते हैं और यह हफ्ता आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। गुड फ्राइडे की छुट्टी मनाने के लिए आपको कुछ खास जगहों का ऑप्शन बताएंगे, कम बजट में आप इस ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं।

उतराखंड

गुड फ्राइडे की तीन दिन की छुट्टी के लिए उत्तराखंड भी घूमने जा सकते हैं। यहां हरे-भरे जंगल, बर्फ से ढकी पहाड़ मन को प्रफुल्लित कर देते हैं। यहां पर हिमालय की खूबसूरती देखने के साथ कई सांस्कृतिक सभ्यता भी देख सकते हैं। यह दुनियाभर में भव्य मंदिरों की वजह से भी मशहूर है।

वर्कला बीच, केरल

इस वीकेंड ट्रीप को यादगार बनाने के लिए आप केरल घूमने जा सकते हैं। वर्कला बीच पर आप घूम सकते हैं। इस बीच के सुंदर नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां आने के लिए केरल में तिरुअनंतपुरम जिले में वर्कला रेलवे मार्ग से यात्रा कर सकते हैं। वर्कला रेलवे स्टेशन से वर्कला बीच 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

भेड़ाघाट, जबलपुर

गुड फ्राइडे की छुट्टी पर आप जबलपुर भी घूमने जा सकते हैं। भेड़ाघाट यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसकी सुंदरता आपका मन मोह लेगी। यह पर्यटन स्थल जबलपुर से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां संगमरमरी चट्टानों के बीच से निकलती नर्मदा नदी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू घूमने के लिए तीन दिन का समय काफी है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। पर्यटकों के बीच देवदार के जंगल, नदियां, यहां होने वालें एडवेंचर्स काफी लोकप्रिय हैं। आप यहां पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग , हाइकिंग जैसे एडवेंचर्स कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button