ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
लाइफ स्टाइल

फिट रहने के लिए ले रहे जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी,तो जानें इसके साइड इफेक्ट्स

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग आजकल मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में अपना वजन कम करने या फीगर मेंटेन करने के लिए लोग डाइटिंग के साथ ही कई अन्य टिप्स भी फॉलो कर रहे हैं। अपना वजन नियंत्रित रखने के लिए लोगों के बीच ग्रीन टी का चलन भी तेजी से बढ़ गया है। इन दिनों ज्यादातर लोग ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं। लेकिन कहते हैं न कि किसी भी चीज की अति सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

ऐसा ही कुछ ग्रीन टी के साथ भी है। अगर आप फिट रहने के लिए जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पी रहे हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रीन टी के फायदे तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप इसके नुकसानों के बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में-

सिरदर्द की समस्या

सीमित मात्रा में ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपको सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, ग्रीन टी में मौजूद कैफीन की वजह से इसका ज्यादा सेवन करने सिरदर्द हो सकता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती हैं, तो आप रोजाना इसे न पीने की कोशिश करें।

पेट से जुड़ी परेशानियां

कई लोग सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट इसे पीने से आपको पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। इसमें पाया जाने वाला टैनिन पेट के एसिड्स को बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं हद से ज्यादा ग्रीन टी पीने से कब्ज, एसिडिटी और जी मिचलाने जैसी समस्या भी हो सकती है।

नींद की दिक्कत

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीते हैं, इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। दरअसल, कैफीन स्लीपिंग पैटर्न को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा मात्रा ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे मेलाटोनिन हॉर्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे नींद के पैटर्न में समस्या हो सकती है।

Related Articles

Back to top button