ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मनोरंजन

अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी….

सितंबर 2022 में रिलीज हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला। यह लोगों के प्यार का ही कमाल रहा कि मूवी ने चंद दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। ‘ब्रह्मास्त्र’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद डायरेक्टर अयान मुखर्जी जल्द ही इस फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट लेकर हाजिर होने वाले हैं। उन्होंने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

अयान मुखर्जी बनाएंगे ‘ब्रह्मास्त्र’ का सीक्वल

अयान मुखर्जी ने मंगलवार को ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल पर अपडेट शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी। सीक्वल दो पार्ट्स में बनेगा, लेकिन दोनों को अलग-अलग समय पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, दोनों की रिलीज डेट में लंबा गैप नहीं होगा।

एक साथ होगी ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल की शूटिंग

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘ब्रह्मास्त्र: अस्त्रावर्स पर बात करने का समय आ गया है। पार्ट वन पर मिले लोगों के प्यार के बाद मैं पार्ट टू और थ्री को बनाने पर फोकस कर रहा हूं, जो कि मैं जानता हूं कि पार्ट वन से ज्यादा बड़ा और महात्वाकांक्षी होगा। हमने तय किया है कि दोनों सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी, लेकिन उन्हें अलग-अलग समय पर रिलीज किया जाएगा।’ इसी के साथ उन्होंने एक और मूवी को भी डायरेक्ट करने की जानकारी शेयर की। हालांकि, इस फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है।

इस समय आएंगे ‘ब्रह्मास्त्र’ के दोनों पार्ट्स

इसके साथ ही अयान मुखर्जी ने बताया कि ब्रह्मास्त्र फिल्म के दो सीक्वल दिसंबर 2026 और दिसंबर 2027 में रिलीज होंगे। जहां पार्ट वन में शिवा की कहानी दिखाई गई थी, तो वहीं, सेकेंड पार्ट की स्टोरी देव पर आधारित होगी। तीसरे पार्ट की स्टोरी किसे लेते हुए बनेगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button