ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
उत्तरप्रदेश

योगी सरकार 2817 खटारा रोडवेज बसों को नीलाम करेगी

उत्तर प्रदेश परिवाहन निगम को योगी सरकार से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. अब प्रदेश में सफर करने वाले यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर कराने के लिए योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है. सरकार प्रदेश भर में करीब ढाई हजार नई बसें देने जा रही है, जिससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी साथ ही बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

यह लिया फैसला 

योगी सरकार उत्तर प्रदेश सड़क परिवाहन निगम की झोली में करीब 2500 नई बसें डालने जा रही है. सरकार अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक यूपी रोडवेज की फ्लीट में नई बसें जोड़ेगी. योगी सरकार जनमानस की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रयास कर रही है. इसी को मद्देनजर रखते हुए  योगी सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम की 2817 खस्ता बसों को अप्रैल-23 से माह मार्च -24 के बीच नीलाम करने जा रही है. आपको बता दें कि इसी के साथ करीब 2494 नई बसों को रोडवेज की लिस्ट में जोड़ने जा रही है.

पुरानी बसों के बदले में सरकर दे रही  हाईटेक बसें 

आपको बता दें कि सरकार ने सड़क पर चल रही खस्ता बसों को नीलामी की सूची में जोड़ने के साथ ही रोडवेज फ्लीट में नई बस देने का निर्णय लिया है. यानी कि पुरानी बसों को हटाने के बाद भी यात्रियों को सफर करने में परेशानी नहीं होगी. क्योंकि सरकार अब रोडवेज को 2500 नई बसें देने जा रही है.

5000 बसों का मिल चुका है तोहफा 

प्रदेश में अभी तक करीब 5000 नई बसें रोडवेज बस फ्लीट में जुड़ चुकी है इसके साथ ही सरकार बसों की औसत आयु 5 वर्ष करने का लक्ष्य बना चुकी है. वर्तमान में करीब 1500 बसें नीलामी के लिए चिन्हित की जा चुकी है. इसके साथ ही सरकार बसों की औसत आयु 7.62 साल से घटा कर 5 साल करने पर भी विचार कर चुकी है, जिससे कि प्रदेश में सफर करने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके.

 

Related Articles

Back to top button