ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

सालों बाद म्यूजिक वीडियो में नजर आने पर खुलकर बोलीं मलाइका

मलाइका अरोड़ा अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खिंयों में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी अभिनेत्री युवा जनरेशन को टक्कर देती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में अभिनेत्री के साथ गुरु रंधावा नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गाने की लॉन्चिंग के दौरान मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें की हैं।

गुरु रंधावा के साथ हाल ही में मलाइका का नया गाना रिलीज हुआ है। कुछ ही देर में यह गाना तेरा की ख्याल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बता दें कि मलाइका किसी म्यूजिक वीडियो में काफी समय के बाद नजर आई हैं। टॉक शोज में तो वह खूब दिखाई दीं लेकिन गानों और फिल्मों से एक्ट्रेस काफी दिनों से दूर थीं। काफी समय के बाद किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘अगर मैं बहुत ज्यादा नजर आने लगी तो मेरा डिमांड उतना नहीं होगा और लोग मुझे देखना मिस नहीं करेंगे।’

इस खास मौके पर अभिनेत्री ने कहा कि उनको जिंदगी में कई ऑफर्स मिले लेकिन सभी पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बातचीत के दौरान मलाइका ने कहा, मुझे एक्टिंग के ऑफर्स तो बहुत आए लेकिन इतने साल में मैंने कभी इन ऑफर्स पर ध्यान नहीं दिया, मुझे हमेशा से डांस में और टीवी में ज्यादा दिलचस्पी थी। लेकिन अब मैं एक्टिंग की तरफ भी ध्यान दूंगी, क्या पता शायद आप मुझे बहुत जल्द एक्टिंग करते हुए भी देख सकते हैं।’

गाने के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि उनको म्यूजिक से बहुत लगाव है, लेकिन पिछले काफी साल से उनको ऐसा कुछ मिल नहीं रहा था जिसपर वह काम कर सकतीं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब गुरु ने उनको यह गाना सुनाया तब वह अमेरिका में थीं। उनको गाना बहुत पसंद आया और एक्ट्रेस ने हां कर दी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों एक्ट्रेस अपने टॉक शो मूविंग विद मलाइका में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने कई सितारों के साथ खुलकर बातें की थीं। वहीं निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका का यह वीडियो देखने के बाद अर्जुन कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। उनको गाना खूब पसंद आया है और अर्जुन ने मलाइका की तारीफ की है।

 

Related Articles

Back to top button