ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
मध्यप्रदेश

इंजीनियरिंग की छात्रा ने फांसी लगाई, 15 दिन में तीसरी छात्रा ने दी जान

इंदौर ।   शहर के गुरुनानक नगर में इंजीनियरिंग की छात्रा 25 वर्षीय रिंकी कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलत: सतना निवासी रिंकी बीटेक की पढ़ाई करने इंदौर आई थी। पिछले 15 दिन में इलाके में तीसरी छात्रा है, जिसने फांसी लगाकर जान दी है। भंवरकुआं टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक, सतना निवासी संतोष कुशवाह की बेटी रिंकी यहां भाई के साथ रहती थी। मंगलवार रात वह अपने रूम में गई और दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। मध्य रात्रि करीब 12 बजे उसे मृत अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार को भाई गया प्रसाद भी इंदौर पहुंच गए। रिंकी पढ़ने में होशियार थी। उसने आत्महत्या क्यों की, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। रूम से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया।

टीआइ के मुताबिक, 15 दिनों के भीतर इस क्षेत्र में तीन छात्राएं आत्महत्या कर चुकी हैं। 19 मार्च को प्रिया आनंद ने महाराजा रणजीत सिंह कालेज परिसर में बने हास्टल में फांसी लगाई थी। इसके बाद 25 मार्च को शैली सिंह राजपूत ने फांसी लगा ली। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने इंदौर आई थी।

आत्महत्याएं रोकने को अब काउंसलिंग में जुटी पुलिस

पुलिस शहर में छात्र-छात्राओं की ओर से आत्महत्या करने की घटनाओं से चिंतित है। इन पर रोकथाम के लिए पुलिस ने छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं। हास्टल और कोचिंग सेंटरों में छात्र-छात्राओं से चर्चा करके उनका आत्मबल बढ़ाया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। महिला अधिकारी, टीआइ और काउंसलिंग टीम के लोग कोचिंग सेंटर और हास्टल में जाकर छात्र-छात्राओं को समझा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि ज्यादातर घटनाएं प्रेम संबंध और पढ़ाई के तनाव में हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button