ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
उत्तरप्रदेश

गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी आएंगे कौशांबी, महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

प्रदेश में योगी-2 सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार शुक्रवार को कौशाम्बी आएंगे। कड़ा के फसहिया मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जनपदवासियों को अरबों रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। गृहमंत्री, सीएम व डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित कर आने वाले निकाय और 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए सियासी माहौल बनाएंगे।

कौशाम्बी महोत्सव में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और कारागार राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही के आगमन का कार्यक्रम है।

शाम को कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम होगा। महोत्सव में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री 456.22 करोड़ की लागत वाली 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व 156.72 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। डीएसटीओएपी सिंह ने बताया कि 612.94 करोड़ लागत की शिलान्यास और लोकार्पण होने वाली कुल 116 परियोजनाओं की सूची को जिला प्रशासन अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के साथ ही प्रशासनिक अमला देर रात तक तैयारियों में लगा रहा।

 

Related Articles

Back to top button