ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

पीएम मोदी ने दिखाई सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

हैदराबाद ।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को तमिलनाडु और तेलंगाना के दौरे पर हैं। पीएम मोदी चेन्नई और हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले हैदराबाद पहुंचे। यहां सिकंदरबाद रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। चेन्नई से मिली जानकारी के मुताबिक, AIADMK के महासचिव के पलानीस्वामी (EPS) और निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए अलग-अलग समय मांगा है। बीजेपी और एआईएडीएमके अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए अपना गठबंधन जारी रखने के लिए तैयार हैं।

क्या फिर पीएम मोदी का स्वागत नहीं करेंगे केसीआर

पीएम मोदी पहले चेन्नई जाएंगे, फिर हैदराबाद। हैदराबाद में सवाल उठ रहा है कि क्या अपने पुराने रुख को दोहराते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पीएम मोदी की अगवानी करेंगे या नहीं।
वैसे कहा जा रहा है कि केसीआर खुद जाने के बजाए अपने पशुपालन मंत्री टी. श्रीनिवास यादव को भेज सकते हैं। पिछले 14 महीनों में यह पांचवीं बार है जब मुख्यमंत्री राज्य के बाद के दौरे पर प्रधानमंत्री की अगवानी नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button