ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
दिल्ली/NCR

नोएडा में पड़ोसी ने 2 साल की मासूम की हत्‍या कर बैग में डालकर खूंटी पर लटकाया शव

ग्रेटर नोएडा में दो दिन से लापता मासूम की हत्या कर उसका शव बैग में रखकर पड़ोसी युवक फरार हो गया। मामला सूरजपुर के देवला गांव का है। दुर्गंध आने पर परिवार के लोगों ने रविवार सुबह पड़ोसी राघवेंद्र के कमरे का दरवाजा तोड़कर तलाशी ली तो मासूम का शव खूंटी से टंगे बैग में मिला।

देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। आरोपी इतना शातिर है कि दो दिनों तक पीड़ित परिजनों संग बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा।

शव मिलने से कुछ देर पहले तक आरोपी परिवार के साथ ही था। शव मिलने की जानकारी लगने पर वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। राघवेंद्र मूलरूप से बलिया का रहने वाला है। बच्ची के माता-पिता चंदौली के रहने वाले हैं। वे देवला में किराये पर रहते हैं। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सात अप्रैल को पिता नौकरी पर गए थे, जबकि मां दो साल की बेटी और सात साल के बेटे के भरोसे घर छोड़कर बाजार से सामान खरीदने गई थी। जब लौटी तो बच्ची घर पर नहीं मिली।  रात करीब 11 बजे माता-पिता ने सूरजपुर चौकी पर बच्ची के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

Related Articles

Back to top button