ब्रेकिंग
सत्ता पाकर भी चैन से नहीं बैठे नीतीश, हार के बाद आखिर क्यों अंडरग्राउंड हैं तेजस्वी? बिहार में नई सि... फिल्मी स्टाइल में रेस्क्यू! 12 दिन, 500 कैमरे और एक अभेद्य जाल... ऐसे खाकी ने जीती अपहरणकर्ताओं से ज... हरिद्वार में नया विवाद: 'गंगा घाट पर गैर-हिंदू बैन हों, चाहे वो सरकारी कर्मचारी हों या पत्रकार', अखा... भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस ; पारदर्शी शासन की पहचान बनी मान सरकार ILBS का 'लिवर मिशन': दिल्ली मॉडल से होगा हर नागरिक का फ्री चेकअप, सरकार ने खोला मदद का पिटारा कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें: किसान आंदोलन पर टिप्पणी मामले में कल बठिंडा कोर्ट में होंगी पेश मराठी कार्ड पर छिड़ा घमासान! भाजपा अध्यक्ष बोले- भाषा के नाम पर जहर न घोलें, वोटिंग से पहले सियासी प... मिसाइल से लेकर माइंडसेट तक... सेना प्रमुख ने समझाया क्या है 'शौर्य संप्रवाह', दुश्मनों के लिए बजाई ख... सावधान! उत्तर भारत में जारी है 'कोल्ड वेव' का कहर; रिकॉर्ड तोड़ रही सर्दी, जानें मौसम विभाग की नई चे... प्रयागराज माघ मेला: श्रद्धालुओं के बीच मची चीख-पुकार, दूसरे दिन भी भड़की आग; आखिर कहाँ है सुरक्षा इं...
देश

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण कोविड वॉर रूम फिर एक्टिव

मुंबई।  मुंबई में कोरोना वायरस के 207 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 542 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। राज्य में इस वायरस से एक मरीज ने दम तोड़ दिया। ऐसे में सभी वार्डों के कोविड वॉर रूम अलर्ट पर हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना के 4360 एक्टिव मामले हैं,  वहीं, सिर्फ मुंबई में 1,385 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। मुंबई में कोविड पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से ऊपर है और आज 1,432 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही यहां 47 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं।  बता दें कि दस दिनों के भीतर देश में कोविड पॉजिटिविटी रेट दोगुना हो गया है, वहीं एक्टिव मामलों में करीब ढाई गुना की बढ़ोतरी हुई है।
मुंबई शहर के हर वॉर्ड में कोविड वॉर रूम फिर से एक्टिव हो गए हैं। कोविड बेड मैनेजमेंट, पेशेंट काउंसलिंग वगैरह सारा जिम्मा यही वॉर रूम संभालते हैं। फ़िलहाल बिना लक्षणों वाले मरीज़ ज़्यादा हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों से सतर्क और कोविड-19 प्रबंधन के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने देश में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के हालात को लेकर बीते शुक्रवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने राज्यों से कहा कि हमें सतर्क रहना है और अनावश्यक भय नहीं फैलाना है।

Related Articles

Back to top button