ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
राजस्थान

जैसलमेर में 35 करोड़ की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

जैसलमेर : क्राइम ब्रांच को हेरोइन तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा दिनेश ने बताया कि जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र व जैसलमेर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई कर पाकिस्तान से लाई गई कुल नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त तस्करों पर अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय जयपुर की टीम करीब एक माह से नजर रखी हुई थी।

उप महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (अपराध शाखा) राहुल प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से उच्च मादक पदार्थ हेरोइन तस्करी कर राजस्थान के जैसलमेर के रास्ते सप्लाई की जा रही है। साथ ही राजस्थान के अन्य जिलों में और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली तक अवैध रूप से पहुंचाई जा रही है। रविवार को विश्वसनीय सूचना मिलने पर मुख्यालय से टीमें गठित कर जैसलमेर रवाना की गईं।

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में सूचना के अनुसार अमर लाल भादू निवासी सूरतगढ़ को 500 ग्राम हेरोइन मय बोलेरो कैंपर के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अमर लाल के अनुसार सुथार मंडी रोड पर रहने वाले रामचंद्र विश्नोई के घर से 500 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई व उसे गिरफ्तार कर मोहनगढ़ पुलिस थाना जिला जैसलमेर में प्रकरण दर्ज किया है। उसके बाद सूचना अनुसार जैसलमेर कोतवाली थाना इलाके से जोगेन्द्र सिंह निवासी बटोडा जैसलमेर को 8 किलोग्राम हेरोइन के साथ घर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हेरोइन तस्कर माधो सिंह निवासी म्याजलार जैसलमेर को गिरफ्तार कर कोतवाली जैसलमेर में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Back to top button