ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
उत्तरप्रदेश

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख यूपी सरकार का अलर्ट जारी

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है और उसने सख्त दिशा निर्देश जारी किए है. राज्य सरकार द्वारा गाइडलाइंस के मुताबिक प्रदेश की सभी कोविड लैब को पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं, कोरोना पॉजिटिव सैंपल पाए जाने पर उनकी जीनोम सिक्वेंसिग की जाएगी.

मास्क और सेनेटाइजर का करे इस्तेमाल

स्वास्थ्य विभाग की ओर बुजुर्ग व बच्चों को भीड़ भाड़ में ले जाने से बचने की सलाह दी गई है.  साथ ही लोगों से सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई

कोविड अस्पतालों में आक्सीजन, दवा, जांच और रोस्टर के आधार पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. जिन जिलों में ज्यादा रोगी हैं, वहां महानिदेशक व निदेशक स्तर के अधिकारियों की निगरानी में माकड्रिल होगी.बता दें कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को देशव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा.

 

Related Articles

Back to top button