ब्रेकिंग
सर्दियों में ठंड से राहत पाने के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट, बरतनी पड़ती है... कार्तिक पूर्णिमा 2026: सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला पावन पर्व 24 नवंबर को, जानें स्नान, दान ... पुरुषों की छुपी हुई स्वास्थ्य समस्याएं: भागदौड़ भरी जिंदगी में इन गंभीर बीमारियों पर खुलकर बात करना ... मुजफ्फरपुर में लूटपाट के विरोध पर बेखौफ बदमाशों ने दूध कारोबारी को मारी गोली, सोने की चेन और अंगूठिय... हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत, क... श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की 'मॉक ड्रिल', इमारत ढहने की स्थिति में या... दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद ... मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-ए... दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्र... उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट ...
राज्य

ड्राइवर ने पैसों से भरी कैश वैन को लुटा, हुआ फ़रार

पटना: पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में सिक्योर वैल्यू कैश कंपनी की रुपयों से भरी वैन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया. वैन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का कैश था. दरअसल, कंपनी के कर्मचारियों ने इन रुपयों को ICICI बैंक के एटीएम में जमा करना था. लेकिन जैसे ही वे कैश लेकर एटीएम के पास पहुंचे, ड्राइवर उन्हें चकमा देकर वैन समेत रफूचक्कर हो गया.

बिहार के पटना में एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन से डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपये लूट लिए गए. वैन ड्राइवर सूरज कुमार पर लूट का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, मामला आलगगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली इलाके का है. सोमवार को कैश कंपनी सिक्योर वैल्यू की वैन आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के एटीएम में कैश जमा करने पहुंची थी.

जैसे ही वैन से कंपनी के कर्मचारी उतरे, वैसे ही ड्राइवर सूरज कुमार कैश से भरी गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया. कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी  सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी. पुलिसकर्मियों को फिर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास वैन खड़ी मिली.

लेकिन वैन से सारा कैश गायब था और ड्राइवर सूरज कुमार भी वहां से फरार था. हथौड़ी से लॉकर को तोड़कर कैश निकाला गया था. फिलहाल पुलिस आरोपी सूरज की तलाश कर रही है.

 

Related Articles

Back to top button