ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
राज्य

अहमदाबाद के चार लोग फ़र्ज़ी (Farzi) फिल्म का शाहिद कपूर बनने चले थे…..

Ahmedabad: अहमदाबाद में फिल्म फर्जी को देखकर चार लोगों ने नकली नोट बनाकर बाजार में सप्लाई करना शुरू किया. लेकिन इस बात की भनक पुलिस को लग गई. छापेमारी की गई और चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 500 के नकली नोट, प्रिंटर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.

गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने एक बडी छापेमारी को अंजाम देते हुए नकली नोट छापने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी किराए का कमरा लेकर वहां प्रिंटिंग मशीन की मदद से 500 और 2000 के नकली नोट छापते. फिर इन्हें बाजार में सप्लाई करते थे. बताया जा रहा है कि सभी लोगों को यह आइडिया ‘फर्जी’ फिल्म देखने के बाद आया था.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी की अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके में कुछ लोग घर पर ही पैसे छाप रहे हैं. पुलिस ने रेड मारी और चारों को गिरफ्त कर लिया. उस घर से उन्होंने 500 रुपये के 84 नकली नोट, एक प्रिंटर और रुपये छापने का पूरा मटीरियल भी बरामद किया है.

कम समय में बनना चाहते थे करोड़पति 

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि वे लोग कम समय में ही शॉर्टकट अपना कर करोड़पति बन जाना चाहते थे. वे ऐसे शॉर्टकट की तलाश कर रहे थे जिसमें ज्यादा मेहनत न करनी पड़े. फिर उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म ‘फर्जी’ देखी. जिसमें शाहिद नकली नोट छापकर करोड़पति बन जाते हैं.

नकली नोट बाजार में करते थे सप्लाई

यहीं से उन्हें नकली नोट बनाने का आइडिया आया. फिर उन्होंने इंटरनेट की मदद से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा. इस काम के लिए उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया था. यहीं वे नकली नोट बनाते. फिर उन्हें बाजार में सप्लाई करते.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरीफ मकराणी, फैझान मोमीन, मुजम्मिल शेख और अंश असलम शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Related Articles

Back to top button