ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
खेल

आखिरी ओवर में हुआ चमत्कार, लखनऊ ने ऐसे पलट दी बाजी

IPL 2023 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बड़ा कमाल करते हुए खिताब की सबसे तगड़ी दावेदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को मैच की आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच के आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इतिहास रचते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुंह से जीत छीन ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 213 रनों का टारगेट देने के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट से मैच हार गई.

आखिरी ओवर में अचानक यूं हो गया चमत्कार

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए आईपीएल 2023 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी, लेकिन उनके 7 विकेट गिरे चुके थे. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए उस वक्त जयदेव उनादकट और मार्क वुड क्रीज पर मौजूद थे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए मैच का आखिरी ओवर तेज गेंदबाज हर्षल पटेल करने के लिए आए थे. इसके बाद जो रोमांच शुरू हुआ, उसने दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा दी.

आरसीबी बनाम एलएसजी मैच का आखिरी ओवर

पहली गेंदहर्षल पटेल की गेंद पर जयदेव उनादकट ने 1 रन लिया

दूसरी गेंदहर्षल पटेल की गेंद पर मार्क वुड क्लीन बोल्ड हो गए. मार्क वुड 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए.

तीसरी गेंदहर्षल पटेल की गेंद पर रवि बिश्नोई ने 2 रन लिए

चौथी गेंद हर्षल पटेल की गेंद पर रवि बिश्नोई ने 1 रन लिया

पांचवीं गेंद हर्षल पटेल की गेंद पर जयदेव उनादकट आउट हो गए. जयदेव उनादकट 9 रन के निजी स्कोर पर फाफ डु प्लेसिस को कैच दे बैठे

छठी गेंद आवेश खान ने गेंद मिस कर दी और बाई का एक रन दौड़ पड़े और लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत दिला दी.

बैंगलोर से जीत छीनकर लखनऊ ने ऐसे पलट दी बाजी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 212 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स को 213 रनों का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 213 रन बनाते हुए आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया. पूरन और स्टोइनिस ने लखनऊ की यादगार जीत की नींव रखी. पूरन ने इस सत्र का सबसे तेज अर्धशतक महज 15 गेंदों में जड़ डाला.

 

Related Articles

Back to top button