ब्रेकिंग
लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू... मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फो... करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत
राजस्थान

पुष्कर के गांव में पैंथर ने मचाया उत्पात

अजमेर। पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम डांग नेडलिया माधोपुरा में पैंथर का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। वह लगातार वहां उत्पात मचा रहे हैं। पैंथर के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार की रात को एक बार फिर पैंथर ने डांग नेडलिया में स्कूल के पीछे कालुसिंह रावत के बाड़े में बंधी 5 बकरियों का मार दिया तो 5 बकरियों को घायल कर दिया।

5 बकरियों को पैंथर ने मार गिराया

कालू सिंह रावत ने बताया कि रात 12:30 बजे करीब पैंथर अपने बच्चों के साथ बाड़े में घुस आया और बाड़े में बंधी भैंस, गाय, बकरियों पर हमला बोल दिया। जानवरों की आवाज सुनकर उठकर देखा तो पैंथर और उसके बच्चे बाड़े पर बंध रखे जानवरों पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से उनको भगाया तब तक उन्होंने पांच बकरियों को मार दिया तो वहीं पांच बकरियां घायल हो गईं।

पहले भी 9 बकरियों पर पैंथर ने किया था हमला

सरपंच प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक सप्ताह पहले माधोपुरा में पैंथर ने तीन बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला करके 9 बकरियों को मार दिया था। तब वन विभाग को पिंजरा लगाने की मांग की गई थी, लेकिन वन विभाग की लापरवाही के चलते आज फिर 5 बकरियों को मार दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर वन विभाग ने शीघ्र पिंजरा नहीं लगाया और कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन करेंगे ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि रात में प्रतिदिन पैंथर उत्पात मचा रहे हैं, लेकिन वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तो जानवरों पर हमला कर रहा है, हो सकता है पैंथर इंसानों पर भी हमला कर दें, इसलिए तुरंत ही वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

कई दिनों से उत्पात मचा रहे हैं पैंथर

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पैंथर का मूवमेंट अरावली पर्वत श्रखंला पर तारागढ़ पहाड़ से लेकर पुष्कर घाटी तक बना हुआ है। पिछले दिनों पैंथर का मूवमेंट अजमेर के शहरी इलाकों पर भी देखा गया था। वन विभाग के अधिकारी इस संदर्भ में जानकारी रखे हुए हैं किन्तु वे मूवमेंट पर नजर रखने के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मादा पैंथर के साथ दो शावक भी हैं।

शिकार की जगह पर लगाए गए पिंजरे

वन विभाग के अधिकारी नरेन्द्र चौधरी के अनुसार वन कर्मचारी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां पैंथर ने शिकार किया है वहां पिंजरे लगाए गए हैं। पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलवाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शिकार वाले स्थान पर दो दिन तक पिंजरा रखा जाएगा। यदि वहां पर मूवमेंट फिर नहीं होता है तो स्थान बदला जाएगा।

Related Articles

Back to top button