ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
राजस्थान

पहले दिन अजमेर से 94 यात्रियों को लेकर चली ‘वंदे भारत’ ट्रेन

अजमेर। अजमेर-जयपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह अजमेर स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन को बीजेपी सांसद भागीरथ चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन अजमेर से इस ट्रेन में कुल 94 यात्रियों ने सफर किया। जिसमें से एग्जीक्यूटिव क्लास के 16 और चेयर कार के 78 यात्री शामिल रहे। वंदे भारत ट्रेन को लेकर आमजन में भी खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग गुरुवार सुबह स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन के साथ सेल्फी लेकर अपने मोबाइल कैमरा में हमेशा के लिए इन यादों को कैद कर लिया।

पैसेंजर्स बोले वंदे भारत ट्रेन में एरोप्लेन जैसी सुविधाएं

अजमेर में वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में भाजपा के शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नेता मौजूद रहे। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने कहा कि इस ट्रेन में अजमेर से पहली बार यात्रा करके उन्हें खुशी है और बेहद सुखद अनुभूति हो रही है। ट्रेन में एरोप्लेन जैसी सुविधाएं हैं। इस ट्रेन से अब अजमेर से जयपुर और दिल्ली की दूरी और कम हो गई है। राजधानी एक्सप्रेस से भी एक घंटे पहले इस ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचा जा सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नारों से स्टेशन गूंजा

इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के नारों से स्टेशन गूंज उठा। यात्रियों से लेकर बीजेपी नेताओं तक सभी ने इस ट्रेन की सौगात के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

वंदे भारत में यात्रियों के लिए ये सुविधाएं

भारत में 14 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन, राजस्थान को मिलने वाली यह 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने आप में खास है। यह देश में बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। इसके साथ ही इस ट्रेन में कई खूबियां हैं। वन्दे भारत में यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। ट्रेन में ऑटोमेटिक स्लाइड डोर हैं, जो ट्रेन के पूरी तरह रुकने पर ही खुलते हैं। पैसेंजर को अपना मैसेज पायलट तक पहुंचाने की भी फैसिलिटी दी गई है, एक स्विच ऑन करते ही उसकी आवाज पायलट रूम तक पहुंच जाएगी। ट्रेन के सभी कोच सीसीटीवी कैमरा से लैस हैं। इसके साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड किट और इमरजेंसी बटन भी बोगी में दिया गया है। ट्रेन के कोच के लिए लग्जरी बाथरूम तैयार किए गए हैं। इसका गेट भी ऑटोमेटिक है।  टच करने पर बाथरूम का गेट खुलता है। हर कोच में डिस्प्ले बोर्ड हैं। जैसे ही अगला स्टेशन आता है, इसमें अनाउंसमेंट होता है। डिस्प्ले बोर्ड पर इमरजेंसी नंबर और जरूरी इन्फॉर्मेशन भी डिस्प्ले होती है। यात्रियों को यात्रा के दौरान नाश्ता और खाना भी दिया जा रहा है। सुबह के दौरे में चाय और ब्रेकफास्ट और वापसी में रात को डिनर मिलता है। जिसका चार्ज टिकट में शामिल किया गया है।

अजमेर से वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल और किराया

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गुरुवार से गाड़ी 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11:35 बजे पहुंचेगी। बीच में जयपुर, अलवर और गुड़गांव (गुरुग्राम) में ठहराव दिया गया है। जयपुर में 5 मिनट, अजमेर-गुड़गांव में 2-2 मिनट का ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन अजमेर से चलकर रोजाना जयपुर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद सुबह 7:55 बजे जयपुर से रवाना होकर अलवर सुबह 9:35 बजे पहुंचेगी। यहां 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 9:37 बजे अलवर से चलकर गुड़गांव (गुरुग्राम) 11:15 बजे पहुंचेगी। यहां भी 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 11:17 बजे गुड़गांव से रवाना होकर दिल्ली कैंट 11:35 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने वंदे भारत का अजमेर से दिल्ली तक एसी चेयर कार का किराया 1065 रुपए  तय किया है। दिल्ली से अजमेर तक का एसी चेयर कार का किराया 1230 रुपये तय है। एग्जीक्यूटिव क्लास में लगभग 2000 रुपये किराया है।

 

Related Articles

Back to top button