ब्रेकिंग
Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का... Jharkhand Crop Damage Cyclone Arnab: झारखंड में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और बेमौसम बारिश से धान और सब्... Giridih By-Election 2026: झारखंड की सियासत में गरमाया गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव का मुद्दा, सत्ता पक्ष...
खेल

भारतीय गेंदबाज पर निकाली रवि शास्त्री ने भड़ास

भारतीय तेज गेंदबाजों का चोटिल होना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। जसप्रीत बुमराह से लेकर हर्षल पटेल समेत टीम इंडिया के मुख्य फास्ट बॉलर पिछले कुछ समय से इंजरी से बेहद परेशान रहे हैं। तेज गेंदबाजों को लगातार हो रही इंजरी का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है। इसके साथ ही आईपीएल में भी कई टीमों का गेम बॉलर्स की चोटों के चलते पूरी तरह से बिगड़ा है।

इंजरी से जूझ रहे हैं कई भारतीय तेज गेंदबाज

आईपीएल 2023 में भी जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर चल रहे हैं, तो हाल ही में दीपक चाहर एकबार फिर खुद को चोटिल कर बैठे हैं। तेज गेंदबाजों को हो रही लगातार इंजरी पर भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भड़क पड़े हैं। शास्त्री का कहना है कि कुछ खिलाड़ियों के लिए एनसीए उनका परमानेंट घर बन चुका है।

फ़ास्ट बॉलर्स पर फूटा शास्त्री का गुस्सा

रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए कहा, “पिछले तीन से चार सालों में कुछ खिलाड़ी एनसीए के परमानेंट सदस्य बन चुके हैं। बहुत ही जल्द उनको वहां पर किसी भी समय जाने की परमिशन भी मिल जाएगी। यह बिल्कुल भी अच्छी चीज नहीं है।”

पूर्व भारतीय हेड कोच ने आगे कहा, “कमॉन, आप इतने मैच नहीं खेल रहे हैं कि बार-बार चोटिल हो जाएं। मतलब आप लगातार चार मैच भी नहीं खेल पा रहे हो। आप एनसीए में क्या कर रहे हो? आप वहां (एनसीए) जाते हैं और फिर तीन मैच खेलने के बाद आपको फिर से यहीं आना पड़ता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप पूरी तरह से फिट होकर लौटे, क्योंकि यह काफी निराशाजनक है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि टीम, बीसीसीआई और आईपीएल टीमों के कप्तानों के लिए भी। यह काफी परेशान करने वाली चीज है।”

दीपक चाहर पर साधा शास्त्री ने निशाना

शास्त्री ने कहा कि चार मैच खेलने के बाद खिलाड़ियों को कैसे इंजरी हो रही है यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने कहा, “इंजरी अगर गंभीर है तो मैं समझ सकता हूं, लेकिन हर चार मैच के बाद अगर कोई अपनी हैमस्ट्रिंग या ग्रोइन इंजरी पर हाथ लगाए, तो आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि यह खिलाड़ी किस लायक हैं। यह क्या ट्रेनिंग कर रहे हैं और यह क्या चल रहा है। इनमें से कुछ प्लेयर कोई और क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं। यह सिर्फ आईपीएल के चार ओवरों, तीन घंटे की बात है सहाब। इसके बाद गेम खत्म।”

 

Related Articles

Back to top button