ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

मप्र की गर्मी ने दिल्ली, राजस्थान-महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

भोपाल । गर्मी के लिहाज से मध्यप्रदेश ने दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। राजगढ़ में पारा सबसे ज्यादा है। लगातार तीसरे दिन 42-43 डिग्री के बीच तापमान चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो यह देश में सबसे ज्यादा है। इधर, नर्मदापुरम में रात का तापमान पहली बार 25 डिग्री के पार पहुंच गया। बुधवार-गुरुवार की रात रतलाम-सतना समेत 15 शहरों में पारा 21 डिग्री के पार रहा। भोपाल में पहली बार न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को भी सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे हैं।
बुधवार को राजगढ़ का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, दमोह-खजुराहो में 41 डिग्री के पार पारा रहा। नर्मदापुरम, रतलाम, गुना, धार, मंडला, सागर और सतना में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा ही रहा। दिन की तरह ही रात भी गर्म रही। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अभी न तो पश्चिमी विक्षोप एक्टिव है और न ही कोई ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसलिए आसमान साफ है। सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही है। जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चंद्रापुर में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर में पारा 40.6 डिग्री रहा। वहीं, दिल्ली में भी तापमान 39 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, प्रीतमपुरा एरिया में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो बाकी इलाकों से सबसे ज्यादा है। राजस्थान के बांसवाड़ा में पारा 42.2 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। कोटा, बूंदी, चित्तौड़, टोंक, डूंगरपुर, बाड़मेर, जलौरे में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। भुवनेश्वर की बात करें तो वहां पारा 40.7 डिग्री रहा। अन्य शहरों में भी तापमान राजगढ़ जितना नहीं रहा। इसलिए बुधवार को राजगढ़ देश का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button