ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

बंगाल में भाजपा की सरकार बन जाए, तब रामनवमी पर किसी की पत्थरबाजी की हिम्मत नहीं होगी : शाह 

बीरभूम । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के बीरभूम में अपने संबोधन में कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बन जाए, तब बंगाल में कोई भी रामनवमी शोभा यात्रा पर हमले की हिम्‍मत नहीं करेगा। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधकर कहा कि ममता जी आपको और आपके भतीजे को जो करना है कर लीजिए। गृह मंत्री अमित शाह ने पूछा कि जिसके घर से 21 करोड़ नकदी मिले उन्हें जेल में डालना चाहिए या नहीं।
शाह ने कहा कि क्या पाकिस्तान को जवाब ममता दीदी दे सकती है? आतंकवाद ममता दीदी खत्म कर सकती है क्या? यह सिर्फ मोदी जी ही कर सकते हैं। शाह ने कहा कि मोदी जी जो 5 किलो चावल भेजते हैं, उस पर अपना नाम लगाने का काम ममता जी करती है। जिन्हें भारत सरकार ने गौ तस्करी में जेल में रखा, उप्हें दीदी ने प्रदेशाध्यक्ष बना कर रखा है। घुसपैठ, गौ तस्करी, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद अगर बंद करना है, तब भाजपा को वोट दीजिए। ये सब बंद हो जाएगा, मैं आप लोगों के सामने गारंटी देकर जाता हूं।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि ममता दीदी के इस शासन को नहीं चलने देती, आने वाले समय में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्‍होंने कहा कि देश में पहली बार आदिवासी महिला ने राष्ट्रपति बनाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है। विधानसभा चुनाव में बंगाल की इस महान जनता ने 77 सीट दिए हैं और 38 प्रतिशत वोट दिया है। बाकी की कसर आने वाले चुनाव में पूरी कर दीजिए और मोदी जी को प्रधानमंत्री बना दीजिए। उन्‍होंने कहा कि घुसपैठ रोकने का एकमात्र रास्ता भारतीय जनता पार्टी है। असम में गौ तस्करी और घुसपैठ दोनों रोक दी गई है, क्योंकि असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
अमित शाह ने कहा कि मैं साफ-साफ कह दूं कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, 2024 के लोकसभा चुनावों में, हमें बंगाल से 35 से अधिक सीटें दें, और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि ममता बनर्जी सरकार 2025 से आगे नहीं टिक पाएगी। ममता बनर्जी सरकार 2026 में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने वाली है।

Related Articles

Back to top button