ब्रेकिंग
नेपाल आपदा: '3 घंटे की देरी और बीमारी बनी जीवनदान'; पुणे तहसीलदार स्मिता पवार सुरक्षित लौटीं, महाराष... MP में किसान ATM कार्ड पर 23 करोड़ खर्च, बंटे सिर्फ 2.5 लाख: एक्सपायर होने की कगार पर लाखों कार्ड; स... केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी: डाक से आया पत्र- 'कट्टर आतंकी करेंगे हत्या'; ग... उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: मसूरी मार्ग पर भूस्खलन, नैनीताल मॉल रोड पर भरा मलबा TMC के 20 बागी सांसदों पर दलबदल का शिकंजा: स्पीकर से मांगा 3 हफ्ते का समय; अभिषेक बनर्जी ने लगाए हैं... फिरोजाबाद में फर्जी नाम से किरायेदार बनकर की लाखों की चोरी: अलमारी तोड़कर गहने चुराने वाला जमील अहमद... ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में केंद्र को सुप्रीम कोर्ट से झटका: अंतरिम राहत देने से इनकार, अब 17 सितंबर... फरीदाबाद में 11वीं की छात्रा की स्कूल की छत से गिरकर मौत: 4 घंटे सजा में बाहर खड़ा रखने का आरोप; परि... नोएडा मजदूर प्रदर्शन केस: DU छात्रा आकृति चौधरी की याचिका पर इलाहाबाद HC सख्त, यूपी सरकार से मांगे उ... दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश से उमस से राहत; कई सड़कों पर भरा ...
उत्तरप्रदेश

32 हजार ईवीएम से कराए जाएंगे मेयर व पार्षद के चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकाय चुनाव में इस बार भी बड़े शहरों यानी नगर निगमों में मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराएगा। प्रदेश में 17 नगर निगम हैं और इसके लिए 15,777 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें करीब 32 हजार ईवीएम लगेंगी।

आयोग ने 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रखने के लिए जिलों को अतिरिक्त भेजी हैं। यानी करीब 38,500 ईवीएम नगर निगम वाले जिलों को आयोग ने भेज दी हैं।प्रदेश में 760 नगरीय निकायों के कुल 14684 पदाें के लिए चुनाव होना है। इनमें से नगर निगमों में 17 मेयर व 1420 पार्षद पद का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। नगर निगमों में कुल 1,90,87,610 मतदाता हैं। इनमें 1,02,70,133 पुरुष एवं 88,17,477 महिलाएं हैं। इनके अलावा 199 नगर पालिका परिषद व 544 नगर पंचायतों के चुनाव मतपत्रों से होंगे।

आयोग ने इस बार नगर निगमों के चुनाव के लिए कुल 47 हजार ईवीएम की व्यवस्था की है। इसमें 11 हजार उसकी अपनी हैं जबकि 36 हजार ईवीएम दूसरे प्रदेशों से उधार ली गईं हैं। सभी ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच हो चुकी है। एक बैलट यूनिट में 16 प्रत्याशियों के लिए प्रावधान होता है। ऐसे में यदि किसी सीट पर 15 प्रत्याशियों से अधिक मैदान में उतर जाएंगे तो दो बैलट यूनिट लगानी होंगी, क्योंकि एक खाना नोटा के लिए भी रखा जाता है।

 

Related Articles

Back to top button