ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
उत्तरप्रदेश

आठ माह की गर्भवती पत्नी को डंडे से पीट- पीटकर पति ने ली जान

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर पति कपिल देव ने आठ माह की गर्भवती पत्नी रेनू को पीटकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि रेनू के गर्भ में आठ माह के दो जुड़वा बच्चे पल रहे थे। मृत महिला के पिता राम आधार यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति कपिल देव, सास बुच्ची यादव व ससुर देवनारायण यादव सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।

यह है मामला

छपरा गांव निवासी कपिल देव ने दस अप्रैल की रात गर्भवती पत्नी रेनू की डंडे से पिटाई कर दी थी। घायल रेनू को ससुरालवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी 12 अप्रैल को मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पर्दाफाश हुआ कि रेनू की मृत्यु सिर व पेट में चोट लगने से हुई है। उसके गर्भ में दो जुड़वा बच्चे पल रहे थे। उधर, गुरुवार की रात रेनू के पिता झंगहा क्षेत्र के करौता ठकुराई मुंडेरवा निवासी राम आधार यादव ने दामाद कपिल देव सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

11 महीने पहले हुई थी शादी

राम आधार ने बताया कि पुत्री की शादी सात जून, 2022 को गगहा क्षेत्र के छपरा निवासी कपिल देव से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह गर्भवती हो गई। जनवरी, 2023 को उसका पति कामकाज के संबंध में बाहर चला गया। 10 अप्रैल की रात वह घर आया था। उसी दिन किसी बात को लेकर रात में उनकी पुत्री को डंडे से मारा-पीटा। ससुराल वालों ने बिना बताए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। कई बार उसने शिकायत की थी।

 

Related Articles

Back to top button