ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मनोरंजन

हनी सिंह ने किया दावा, शाह रुख खान को शुरुआत से ही नहीं पसंद ‘लुंगी डांस

शाह रुख खान और यो यो हनी सिंह ने चेन्नई एक्सप्रेस में लूंगी डांस गाने पर साथ काम किया था। यह गाना इस फिल्म को सुपरहिट कराने का बहुत बड़ा कारण भी बना था। इस गाने में शाह रुख खान को लूंगी पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

लूंगी डांस गाना अपने जमाने का काफी फेमस गाना था

लूंगी डांस गाना अपने जमाने का काफी फेमस गाना था। हालांकि, अब इस गाने को लेकर हनी सिंह ने दावा किया है कि शाह रुख खान शुरुआत में इस गाने को लेकर उत्साहित नहीं थे। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा है, ‘मुझे बॉलीवुड के लिए गाने बनाते समय हमेशा परेशानी हुई है। शाह रुख खान ने एक बार मुझे चेन्नई एक्सप्रेस के लिए गाना बनाने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा- अंग्रेजी बीट जैसा कुछ बना दो, मैंने उनसे पूछा क्यों?’

लूंगी डांस शाह रुख खान को शुरुआत में पसंद नहीं आया था

शाह रुख खान ने हनी सिंह से कहा, ‘क्योंकि वह गाना बहुत हिट है तो मैंने उनसे कहा- मैं उस गाने की तरह गाना नहीं बना पाऊंगा लेकिन मैं एक ऐसा गाना बनाऊंगा जो आपको वाइब देगा। इसके बाद मैंने लूंगी डांस बनाया जो उन्हें शुरुआत में पसंद नहीं आया। उन्होंने 3 हफ्ते का समय लिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें यह गाना चाहिए या नहीं।’

हनी सिंह ने अक्षय कुमार की सराहना की

हनी सिंह ने अक्षय कुमार की सराहना की। उन्होंने उनके साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। हनी सिंह कहते हैं कि अक्षय कुमार का हमेशा उन पर विश्वास रहा है और वह उन्हें काम करने की छूट देते हैं। हनी सिंह इन दिनों अपने नए एल्बम हनी 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। वह इसके बाद अमेरिका टूर पर चले जाएंगे। वह एक दशक के बाद टूर पर निकलेंगे। हनी सिंह ने बॉलीवुड में कई गाने बनाए हैं। उनके गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। उनके गाने पब और डिस्को में काफी बजाए जाते हैं। लड़कियां उनके गानों पर जमकर थिरकती नजर आती है।

Related Articles

Back to top button