ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

पीएम की ‎डिग्री वाले बयान पर केजरीवाल व संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ीं

अहमदाबाद। पीएम मोदी की ‎डिग्री वाले बयान को लेकर केजरीवाल व संजय ‎सिंह की मु‎श्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अहमदाबाद की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आपराधिक मानहानि की शिकायत में समन जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री मामले के बारे में उनके बयानों पर अदालत ने पहली नजर में इन दोनों नेताओं की टिप्पणियों में मानहानि का मामला सही पाया। इसके बाद दोनों नेताओं को 23 मई को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल द्वारा दायर मानहानि के लिए एक आपराधिक जांच का निस्तारण करने के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जयेशभाई लिंबाभाई पटेल की अदालत ने आप  नेताओं के खिलाफ ये आपराधिक मामला शुरू किया है। इसमें कहा गया है कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि ‘निजी हैसियत से आरोपी’ माना जाएगा। सीएम केजरीवाल के कुछ ऐसे बयान हैं, जिन पर पटेल ने मानहानिकारक होने का आरोप लगाया है।
इसी तरह संजय सिंह के मामले में भी पटेल ने उनके बयान के लिए मानहानि का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के बयानों का मकसद विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। जबकि वे यह जानते भी हैं कि इस तरह के बयान मानहानिकारक होंगे। आपराधिक शिकायत में रजिस्ट्रार ने आरोप लगाया कि गुजरात हाईकोर्ट द्वारा केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के एक आदेश को रद्द करने के बाद भी आप के दोनों नेताओं ने मानहानि करने वाले बयान दिए।

Related Articles

Back to top button