ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में हो सकता है 4 फीसदी का इजाफा

नई दिल्ली । केंद्रीय कर्मचारियों को केंद सरकार डीए बढ़ाकर एक और बड़ा तोहफा दे सकती है, जिससे उनकी सैलरी में जोरदार बढ़ोतरी होगी। खबर है कि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए इस साल की दूसरी छमाही में 46 फीसदी पर पहुंच सकता है। सरकार ने जनवरी से जून 2023 की पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में चार फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच गया। सरकार हर छह महीने में कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अगली बार 4 फीसदी का इजाफा हुआ तो डीए 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा।
दरअसल, दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर 2023 के लिए आने वाले दिनों में डीए में बढ़ोतरी का ऐलान होगा। कहा जा रहा है कि सरकार इस बार डीए में बढ़ोतरी पर फैसला जल्द ले सकती है। सामान्य तौर पर सरकार इसकी मंजूरी सितंबर या अक्टूबर में देती है, लेकिन इस बार अगस्त में ऐलान की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी होती है। पहली छमाही के लिए डीए में चार फीसदी इजाफा हुआ है। डीए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है। महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है। महंगाई जितनी अधिक होगी, डीए में बढ़ोतरी उतनी ही अधिक होती है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना श्रम ब्यूरो करता है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर इसका कैलकुलेशन किया जाता है। सरकार ने साल 2022 की दूसरी छमाही में भी डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था, इसलिए इस बार भी इतनी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक रूप से बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button