ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
मध्यप्रदेश

जबलपुर से गोंदिया के बीच पहली पैसेंजर ट्रेन रवाना, सांसद, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

जबलपुर ।  जबलपुर से गोंदिया के लिए नई पैसेंजर यात्री गाड़ी का शुभारंभ किया गया है। जबलपुर से गोंदिया के बीच पहली पैसेंजर ट्रेन को सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी समेत आला अधिकारियों ने हरी झंडी देकर जबलपुर से गोंदिया के लिए रवाना किया। सोमवार को सुबह 11 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर सांसद राकेश सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही रीवा से पनवेल के लिए जबलपुर होकर समर स्पेशल तथा बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए भी एक समर स्पेशल गाड़ी रेल प्रशासन द्वारा प्रारंभ की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि जबलपुर- गोंदिया गेज परिवर्तन के उपरांत इस रेल खंड पर यात्री गाड़ियों की सुविधा बढ़ाने के लिए जबलपुर से गोंदिया के बीच पैसेंजर गाड़ी शुरू की गई है। पहले दिन यानी 17 अप्रैल को यह ट्रेन सुबह 11 बजे जबलपुर से चलकर मदन महल, गढ़ा, बरगी, काला देही, शिकारा घंसौर, नैनपुर, बालाघाट होते हुए शाम 5.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

 

Related Articles

Back to top button