ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
उत्तरप्रदेश

कोविड गाइडलाइन जारी ! बिना मास्क के सरकारी और निजी संस्थानों में नहीं मिलेगा प्रवेश

गोरखपुर जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए डीएम कृष्णा करूणेश ने रविवार को कोविड प्रोटोकाल के पालन के लिए गाइडलाइन जारी की है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने, स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग के निर्देश दिए गए है। साथ ही सैंपल की संख्या बढ़ाते हुए सर्विलांस सेल को सक्रिय करने को कहा गया है।डीएम के निर्देश में कहा गया है कि सरकारी और निजी संस्थानों में बिना मास्क के इंट्री न दी जाए। हर कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर थर्मल स्कैनिंग कराई जाए।

दरवाजे, रेलिंग, लिफ्ट, पार्किंग क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जाए। सर्दी, जुकाम, बुखार और फ्लू से पीड़ित मरीजों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराई जाए।जांच में अगर मरीज पॉजिटिव आते हैं, तो उन्हें होम क्वारंटीन में रखकर सर्विलांस सेल की मदद से नजर रखी जाएगी। सात दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर से निकलने की अनुमति दी जाएगी। गंभीर रूप से बीमार मरीज सार्वजनिक स्थानों पर न निकलें। इसके अलावा रेलवे, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच का दायरा बढ़ाया जाए।

 

Related Articles

Back to top button