ब्रेकिंग
पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप... रोहतक में प्रेमी युगल की सनसनीखेज हत्या: बीयर पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की वारदात, नहर से मिले ... पंचकूला में डीसीपी की गाड़ी रोकने के इशारे पर भगाी कार: 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़े गए युवक, 30 हजार का... Kurukshetra News: शाहाबाद में खदानों के पास लावारिस हालत में मिली 15-20 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस जा... Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का...
मनोरंजन

बाबा सिद्दीकी की पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान को खींचने पर ट्रोल हुए पति अनस सईद

रविवार को मुंबई में बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जहां टेलीविजन और फिल्मी जगत के कई सितारे एक ही छत के नीचे नजर आए। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर शहनाज गिल और रश्मि देसाई तक ने शिरकत की।पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं सना खान भी अपने पति अनस सईद के साथ बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस और उनके पति का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद यूजर्स ने उनके पति को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब एक्ट्रेस ने इस वायरल वीडियो पर सफाई दी है।

बाबा सिद्दीकी हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। हमेशा की तरह ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े लोग बढ़ी संख्या में इस पार्टी में शरीक होते हैं। इस बार भी उन्होंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जहां कई सितारे पहुंचे। कभी टीवी इंडस्ट्री का चमकता सितारा रहीं सना खान भी इस पार्टी में शामिल हुईं। सना प्रेग्नेंट हैं, और इफ्तार पार्टी में वह बुर्का पहने पहुंची थीं। हालांकि, इस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

इफ्तार पार्टी में सना खान और अनस सईद ने पैपराजी के कैमरे में कई तस्वीरें क्लिक कराईं। उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आई, जो उनकी खुशी को बयां कर रही थी। हालांकि, इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें यह देखा जा सकता है कि अनस, सना का हांथ खींचकर उन्हें ले जा रहे हैं। सना थकीं हुई हैं, उनके चेहरे पर थकान नजर आ रही है। प्रेग्नेंट पत्नी को इस तरह खींचने पर उनके पति को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अब इसकी सच्चाई बताई है।

 

Related Articles

Back to top button